विज्ञापन
This Article is From May 07, 2017

मुंबई में जस्टिन बीबर का कंसर्ट, सुरक्षा में तैनात होंगे 500 पुलिसकर्मी

पॉप स्टार जस्टिन बीबर का भारत में ये पहला संगीत कार्यक्रम है. भारत में उनके संगीत के बहुत प्रशंसक है.

मुंबई में जस्टिन बीबर का कंसर्ट, सुरक्षा में तैनात होंगे 500 पुलिसकर्मी
जस्टिन बीबर (फाईल फोटो)
  • 10 मई को होगा मुंबई में संगीत कार्यक्रम का आगाज
  • मुंबई पुलिस ने किए सुरक्षा से जुड़े पुख्ता इंतजाम
  • सादा कपड़ो़ं में रहकर भी पुलिस करेगी चौकसी
मुंबई: अंतरराष्ट्रीय पॉप सनसनी जस्टिन बीबर के नवी मुंबई में होने वाले कंसर्ट के लिए पुलिस ने विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई है.

माना जा रहा है कि इसमें 45,000 लोग शरीक होंगे. सुरक्षा में ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

बीबर 10 मई को डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रस्तुति देंगे. नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने बताया कि सुरक्षा में लगभग पांच सौ पुलिसकर्मी तथा 25 अधिकारी तैनात होंगे. सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी स्टेडियम की निगरानी करेंगे.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justin Bieber, Mumbai, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com