विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2017

26/11 मुंबई हमला : फांसी से पहले कसाब ने पुलिस अफसर से कहा था, आप जीत गए

26/11 के मुंबई आतंकी हमले को 9 साल पूरे होने रहे हैं. मामले के मुख्य जांचकर्ता रहे पूर्व पुलिस अफसर रमेश महाले ने नया खुलासा किया है.

26/11 मुंबई हमला : फांसी से पहले कसाब ने पुलिस अफसर से कहा था, आप जीत गए
फाइल फोटो
  • महाले ने हाफिज सईद के खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा किया है
  • मामले में अहम है डेविड कोलमैन हेडली जो अब सरकारी गवाह बन चुका है
  • हेडली ने बताया था कि हाफिज सईद चाहता था कि मुंबई पर आतंकी हमला हो
मुंबई: 26/11 के मुंबई आतंकी हमले को 9 साल पूरे होने रहे हैं. मामले के मुख्य जांचकर्ता रहे पूर्व पुलिस अफसर रमेश महाले ने नया खुलासा किया है. महाले का दावा है कि हमले के बाद पूछताछ के दौरान कसाब ने कहा था, 'आप लोग हमें क्या फांसी देंगे? जब आप आज 8 साल बाद भी अफजल गुरु को फांसी नहीं दे पाए.' महाले के मुताबिक हमले के 4 साल पूरा होने के कुछ दिन पहले जब कसाब को फांसी देने के लिए आर्थर रोड जेल से येरवडा जेल ले जाया जा रहा, तब भी वो साथ में थे. उस दौरान महाले ने कसाब को याद दिलाया कि तुम्हें तो 4 साल में ही फांसी हो रही है. इस पर कसाब ने कहा कि आप जीत गए.

यह भी पढ़ें : 26/11 हमलों के दोषी कसाब को छुड़ाने के लिए रची गई साजिश का हेडली ने किया खुलासा

महाले ने मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा किया है. इसमें अहम है कसाब का बयान. लेकिन चूंकि कसाब को अब फांसी हो चुकी है, इसलिए वह बयान मान्य नहीं हो सकता.

यह भी पढ़ें : 'उस रात मैंने कसाब से मदद मांगी लेकिन...' 26/11 का मंज़र एक 'चायवाले' की जुबानी

वहीं अबु जुंदाल ने भी हाफिज सईद का नाम लिया है. उसका मुकदमा अब भी चल रहा है. इस मामले में सबसे अहम है डेविड कोलमैन हेडली जो अब सरकारी गवाह बन चुका है. उसके बयान में भी हाफिज सईद का नाम आया था.

VIDEO : भरोसे के लायक है डेविड हेडली का बयान?
हेडली ने बताया था कि हाफिज सईद चाहता था कि मुंबई पर आतंकी हमला हो. हाफिज ने ही शिवसेना भवन, मातोश्री और सिद्धि विनायक की रेकी करवाई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
26/11 Mumbai Attack, Kasab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com