गुना: मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी की एसडीएम शिवानी पांडे का फतेहगढ़ स्थित सांदीपनि विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान दबंग अंदाज सामने आया. स्कूल में व्यवस्थाओं में घोर लापरवाही और नियमों की अनदेखी पर एसडीएम शिवानी पांडे को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने प्राचार्य को फटकार लगाते हुए कहा- 'तुम्हारा ट्रांसफर करा दिया जाए तो स्कूल में कोई परेशानी नहीं आएगी, ऐसा लगता है जैसे यह स्कूल तुम्हारे पिताजी का है. एसडीएम शिवानी पांडे जब प्राचार्य पर यह कहते हुए भड़क रहीं थी तब वह चुपचाप खड़े होकर सुन रहे थे. आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला और कौन हैं एसडीएम शिवानी पांडे?

गुना एसडीएम शिवानी पांडे ने फतेहगढ़ स्थित सांदीपनि विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.
तुम्हारा ट्रांसफर करा दिया जाए तो कोई परेशानी नहीं आएगी
दरअसल, गुना और बमोरी अनुविभाग की एसडीएम शिवानी पांडे फतेहगढ़ स्थित सांदीपनि विद्यालय में जलभराव और अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंची थीं. इस दौरान ग्राउंड रियलिटी और प्रशासनिक नियमों में अनदेखी की बात सामने आई तो स्कूल के प्राचार्य भगवत प्रसाद बहानेबाजी और जिम्मेदारी से बचते हुए नजर आए. इस पर एसडीएम शिवानी पांडे भड़क गईं और उन्होंने प्राचार्य को कर्तव्य का पाठ पढ़ाया. एसडीएम शिवानी ने प्राचार्य की कार्यशैली को लेकर कहा- स्कूल की सबसे बड़ी समस्या व्यवस्थाओं के प्रति आपकी लापरवाही है. अगर, जिम्मेदार व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करेगा, तो हालात कैसे सुधरेंगे. अगर, तुम्हारा ट्रांसफर करा दिया जाए तो स्कूल में कोई भी परेशानी नहीं आएगी. ऐसा लगता है जैसे यह स्कूल तुम्हारे पिताजी का है.
IPS जगमोहन मीणा के बाद एक और आईपीएस ने छोड़ी नौकरी, सीए रामदास ने बीच ट्रेनिंग भेजा इस्तीफा
अब जानिए कौन हैं एसडीएम शिवानी पांडे?
- शिवानी पांडे राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं.
- साल 2020 में वे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर बनी हैं.
- वर्तामान में वे गुना और बमोरी अनुविभाग की एसडीएम हैं, इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में पदस्थ रह चुकी हैं.
- एसडीएम शिवानी पांडे की छवि सख्त अधिकारी के रूप में की जाती है.

एसडीएम शिवानी पांडे ने लोगों से भी की बात.
प्राचार्य भगवत प्रसाद पर क्या आरोप?
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्राचार्य भगवत प्रसाद लंबे समय से स्कूल प्रबंधन में अपनी मनमानी कर रहे थे, शासकीय नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे थे. उनका कहना था कि अगरिया लोग बाउंड्री नहीं बनने दे रहे हैं, जिससे नाले में पानी भर रहा है.
Success Story: भाई-बहन एक साथ बने अफसर, पिता की मौत के बाद दादा की पेंशन से की पढ़ाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं