विज्ञापन

दतिया: पार्टी ने बहुत दिया... मुझमें कुछ कमी रही है', टिकट नहीं मिलने पर NDTV से बोले नरोत्तम मिश्रा 

दतिया विधानसभा उपचुनाव में ट‍िकट नहीं मिलने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पार्टी ने बहुत दिया है. पार्टी दूर तक देखती है, दूर तक सोचती है. उन्‍होंने कुछ अच्‍छा देखा होगा.

ट‍िकट नहीं मिलने पर क्‍या बोले भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा.

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के बड़े नेता नरोत्तम मिश्रा को ट‍िकट नहीं मिलने के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई. उनके समर्थक सड़क पर उतर गए और फ‍िर जमकर बवाल काटा. लेकिन, अब यह विवाद लगभग शांत हो गया. इस पूरे सियासी घमासान के बीच NDTV ने  नरोत्तम मिश्रा से खास बातचीत.  टिकट नहीं मिलने मिलने के सवाल पर उन्‍होंने कहा क‍ि पार्टी ने बहुत दिया है, 6 बार चुनाव जीता हूं. उन्‍होंने कहा क‍ि मुझे पता है क‍ि राजनीति में इस तरह के घटनाक्रम घटते रहते हैं. 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा क‍ि मैं चयन समिति में भी रह चुका हूं. टिकट मिलने और कटने की प्रक्रिया मुझे मालूम हैं. पार्टी दूर तक देखती है, दूर तक सोचती है. उन्‍होंने कुछ अच्‍छा देखा होगा, ऐसा मेरा मानना  है. उन्‍होंने कहा क‍ि कुछ कमी हमारे अंदर हुईं हैं, जो मुझे दिखाई नहीं नहीं दे रही होंगी. उस पर हम सुधार करेंगे. कांग्रेस के तंज को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- हमने कांग्रेस खाली कर दी थी,उन्‍हें इसी बात की पीड़ा है. 

खबर अपडेट की जा रही है.... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Latest News, MP Politics BJP, Narottam Mishra Datia, Narottam Mishra, Datia News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com