विज्ञापन
3 minutes ago

IND vs ENG 5th T20I Live Score: साउथेम्प्टन में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. आखिरी मुकाबले से वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी हो गई है, जबकि संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. इससे पहले आज टॉस अपने तयसमयानुसार नहीं हो पाया. क्योंकि भारतीय टीम ट्रैफिक में फंस गई थी. मैट रोलर के मुताबिक साउथैंप्टन की सड़कों पर ट्रैफिक इतना ज्यादा था कि भारतीय टीम को चार मील की यात्रा तय करने के लिए करीब 57 मिनट का समय लग गय. (Live Scorecard)

पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 सूर्यांश शेडगे, 9 अर्शदीप सिंह, 10 प्रिंस यादव, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड: 1 फिल सॉल्ट, 2 जोस बटलर (विकेटकीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियम डॉसन, 9 आदिल रशीद, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 जोश टंग

ENG vs IND LIVE Score: खेल शुरू, अर्शदीप ने थामी गेंद, इंग्लैंड के लिए सॉल्ट-बटलर कर रहे हैं पारी का आगाज

खेल शुरू हो चुका है. इंग्लैंड की तरफ से पारी का आगाज फिल सॉल्ट और जोस बटलर कर रहे हैं, जबकि भारत की तरफ से पारी का पहला ओवर अर्शदीप सिंह डालने के लिए तैयार हैं. 

ENG vs IND LIVE Score: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: 1 फिल सॉल्ट, 2 जोस बटलर (विकेटकीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियम डॉसन, 9 आदिल रशीद, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 जोश टंग

ENG vs IND LIVE Score: भारतीय प्लेइंग इलेवन

भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 सूर्यांश शेडगे, 9 अर्शदीप सिंह, 10 प्रिंस यादव, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

ENG vs IND LIVE Score: संजू की वापसी, वैभव की छुट्टी, भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया

साउथेम्प्टन में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. आखिरी मुकाबले से वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी हो गई है, जबकि संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. इससे पहले आज टॉस अपने तयसमयानुसार नहीं हो पाया. क्योंकि भारतीय टीम ट्रैफिक में फंस गई थी. मैट रोलर के मुताबिक साउथैंप्टन की सड़कों पर ट्रैफिक इतना ज्यादा था कि भारतीय टीम को चार मील की यात्रा तय करने के लिए करीब 57 मिनट का समय लग गय.

ENG vs IND LIVE Score: भारतीय समयानुसार 7.15 pm पर होगा टॉस

इंग्लैंड के समयानुसार टॉस 2.45 pm और भारतीय समयानुसार 7.15 pm पर होगा. वहीं मैच का लाइव रोमांच भारतीय समयानुसार 7.30 pm से देखने को मिलेगा. 

ENG vs IND LIVE Score: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड मुकाबले में भी ट्रैफिक की वजह से देरी से हुई थी टॉस

इससे पहले पिछले साल द ओवल में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में भी ट्रैफिक की वजह से खिलाड़ी लेट से मैदान में पहुंचे थे. उस दौरान भी करीब आधे घंटे बाद टॉस हुई थी.

ENG vs IND LIVE Score: संजू के खेलने की संभावना हुई प्रबल, रोज बाउल में कर रहे हैं प्रैक्टिस

संजू सैमसन रोज बाउल स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद आज के मुकाबले में उनके खेलने की संभावना प्रबल हो गई है. 

ENG vs IND LIVE Score: चार मील की यात्रा के लिए भारतीय टीम को लगे 57 मिनट

मैट रोलर का कहना है कि साउथैंप्टन की सड़कों पर ट्रैफिक इतना ज्यादा थी कि भारतीय टीम को चार मील की यात्रा तय करने के लिए करीब 57 मिनट का समय लग गया.  

ENG vs IND LIVE Score: रोज बाउल स्टेडियम में पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम रोज बाउल स्टेडियम में पहुंच गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द से जल्द से टॉस होगा और क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. 

ENG vs IND LIVE Score: ट्रैफिक की वजह से समय पर नहीं पहुंच पाई भारतीय टीम, टॉस में देरी

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला आज साउथेम्प्टन में खेला जाना है. मगर टॉस तय समयानुसार नहीं पाया है. क्योंकि भारतीय टीम ट्रैफिक की वजह से तय समय पर स्टेडियम में नहीं पहुंच पाई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com