विज्ञापन

MP में ग्रामीणों ने BJP विधायक की बस फूंकी, उज्जैन-इंदौर हाईवे पर दो गायों की मौत पर बवाल

तेज रफ्तार बस ने सवारी लेकर आते समय 2 गायों को टक्कर मार दी. दोनों गायों की मौके पर मौत हो गई.

MP में ग्रामीणों ने BJP विधायक की बस फूंकी, उज्जैन-इंदौर हाईवे पर दो गायों की मौत पर बवाल
हाईवे किनारे जलती बस.
  • इंदौर-उज्जैन हाईवे पर हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस को घेर लिया.
  • ड्राइवर-कंडक्टर भाग गए, यात्री भी घबराकर उतर गए.
  • इसके बाद आरोप है कि कुछ लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और आग लगा दी.

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार रात एक विधायक की बस की टक्कर से 2 गाय की मौत हो गई, जिसके बाद बवाल मच गया. हादसे के दौरान मौके पर मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस रोक ली, जिससे यात्री घबरा गए और बस से उतर गए. इस दौरान कुछ लोगों ने बस में तोड़कर की और आरोप है कि आग लगा दी. इससे बस पूरी तरह जलकर राख हो गई. मामला नाना खेड़ा थाना क्षेत्र का है और पुलिस जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के ट्रेवल्स की बस सोमवार रात सवारी लेकर उज्जैन आ रही थी. इसी दौरान रामवासा गांव के पास तेज रफ्तार आ रही बस ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिससे गायों की मौके पर ही मौत हो गई.

दमकल के पहुंचने से पहले जल गई बस

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस को घेर लिया. जब भीड़ बढ़ने लगी तो ड्राइवर और कंडक्टर मौका देखकर भाग गए और घबराए यात्री भी नीचे उतर गए. आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने बस में तोड़ फोड़ कर उसमें आग लगा दी. कुछ देर में बस धू-धूकर जलने लगी. सूचना मिलते ही नानाखेड़ा पुलिस और फायर बिग्रेड की दमकले मौके पर पहुंची, लेकिन वह आग बुझा पाते इससे पहले ही बस जलकर राख हो गई.

पुलिस को शार्ट सर्किट का शक

घटना को लेकर बस के हालात और चश्मदीद स्पष्ट कहानी बयां कर रहे हैं. वीडियो में घटना साफ दिख रही है, लेकिन नानाखेड़ा टीआई नरेन्द्र यादव का कहना है कि बस में आग कैसे लगी नहीं पता, शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है, जांच के बाद सही कारण का पता चल सकेगा.

ये भी पढ़ें- MP में 74 करोड़ का घोटाला: सरसों तेल के टैंकरों मिलाया 90% पानी, CBI ने 12 पर दर्ज की FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bus Fire, Ujjain News, Indore MLA Golu Shukla, Indore Bus Accident, Cows Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com