UPSC Interview: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम 6 मार्च 2026 को घोषित कर दिया है. छत्तीसगढ़ के रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने ऑल इंडिया स्तर पर 35वीं रैंक हासिल की है. यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ी साड़ी से जुड़े सवाल का रोचक जवाब देकर वैभवी IAS अफसर बनने में सफल रही हैं.
Vaibhavi Agrawal UPSC Success Story: तीसरे प्रयास में मिली सफलता
NDTV से बातचीत में वैभवी अग्रवाल ने अपनी सक्सेस स्टोरी साझा की. वैभवी के अनुसार साल 2026 में उन्हें यूपीएससी के तीसरे प्रयास में सफलता मिली. पहले दो प्रयासों में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी.
उन्होंने बताया कि शुरुआती दो अटेम्प्ट में असफल होने के बाद अपनी कमियों को समझा और उन्हें सुधारने पर काम किया. असफलताओं से सीख लेकर उन्होंने तैयारी को और बेहतर बनाया और लगातार मेहनत जारी रखी.
यह भी पढ़ें- UPSC इंटरव्यू में पूछा-तलाक के बाद करोड़पति पति से कितना मेंटेनेंस? यह जवाब देकर टॉपर बनी रूपल?

UPSC interview Success Story Topper vaibhavi agrawal air 35 rom raipur chhattisgarhi saree question
Photo Credit: NDTV
Chhattisgarhi Saree: इंटरव्यू में छत्तीसगढ़ी साड़ी पर पूछा गया सवाल
वैभवी अग्रवाल ने यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान अपने अनुभव को भी साझा किया. उन्होंने बताया कि दिल्ली में हुए साक्षात्कार के दौरान उनसे एक बेहद रोचक सवाल पूछा गया. इंटरव्यू के समय वैभवी ने छत्तीसगढ़ी ट्राइबल आर्ट डिजाइन वाली साड़ी पहन रखी थी. पैनल के एक सदस्य ने उनसे पूछा कि साड़ी पर बना यह आर्ट क्या दर्शाता है.
इस सवाल के जवाब में वैभवी ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ की मुड़िया जनजाति से जुड़ा पारंपरिक आर्ट है. उनके इस जवाब से इंटरव्यू पैनल काफी प्रभावित हुआ. वैभवी की रैंक को देखते हुए यह माना जा रहा है कि उनको IAS सर्विस कैडर अलॉट हो सकता है. हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वे आईएएस, आईपीएसस या आईएफएफस जैसी कौनसी टॉप सर्विस कैडर में जाएंगी.
यह भी पढ़ें- अंधेरे को चीरकर अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास: 100% ब्लाइंडनेस के बावजूद UPSC में हासिल की 173वीं रैंक

UPSC interview Success Story Topper vaibhavi agrawal air 35 rom raipur chhattisgarhi saree question
बचपन में ही हो गया था मां का निधन
वैभवी ने कहा कि बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए शुरुआती असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए. फल की चिंता किए बिना लगातार मेहनत करते रहना चाहिए, एक दिन सफलता जरूर मिलती है. वैभवी के पिता शीतल अग्रवाल ने बताया कि जब वैभवी केवल 4 साल की थीं, तब उनकी मां प्रतिभा अग्रवाल का निधन हो गया था. इसके बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखा और कड़ी मेहनत की. वैभवी अग्रवाल का कहना है कि वह भविष्य में महिलाओं के हित में काम करना चाहती हैं.
यह भी पढ़ें- UPSC में बजा MP का डंका: ईशान, आस्था, अभिषेक, अनुराग, प्रिया और चितवन में कौन बनेगा IAS, IFS, IPS?

Rupal Jaiswal success story IAS UPSC 2025 interview story
रूपल जायसवाल के इंटरव्यू का सवाल भी चर्चा में
यूपीएससी इंटरव्यू में वैभवी अग्रवाल की तरह मध्य प्रदेश के खंडवा की रूपल जायसवाल का जवाब भी काफी चर्चा में है. यूपीएससी 2025 में 43वीं रैंक हासिल करने वाली रूपल से इंटरव्यू में पूछा गया था कि अगर पति 20 करोड़ रुपये का मालिक हो और पत्नी बिना वजह तलाक ले, तो उसे कितना मेंटेनेंस मिलना चाहिए? इस सवाल का जवाब देकर रूपल जायसवाल भी चर्चा में आ गई हैं. यहां क्लिक करके जानिए क्या जवाब देकर यूपीएससी टॉपर बनी रूपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं