विज्ञापन

गणितज्ञ आनंद कुमार ने किए बाबा महाकाल के दर्शन,  प्रवीण तोगड़िया ने भी आराधना कर लिया आशीर्वाद 

Ujjain Mahakal Temple: सुपर 30’ के नाम से प्रसिद्ध गणितज्ञ पद्मश्री आनंद कुमार और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किया. दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर पूजा-अर्चना की.

गणितज्ञ आनंद कुमार ने किए बाबा महाकाल के दर्शन,  प्रवीण तोगड़िया ने भी आराधना कर लिया आशीर्वाद 
Mahakal Temple Ujjain: पद्मश्री आनंद कुमार और डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने किए महाकाल के दर्शन.

Mahakal Temple Ujjain: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ख्यात हस्तियों का तांता लगा रहता है. रविवार पांच अप्रैल को प्रसिद्ध गणितज्ञ पद्मश्री आनंद कुमार और हिंदूवादी नेता डॉ. प्रवीण तोगड़िया बाबा के दरबार में पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया.

‘सुपर 30' के नाम से प्रसिद्ध आनंद कुमार सुबह मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर आकर बहुत अच्छा लगा. यहां आकर ऊर्जा मिली है. मंदिर की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, जल्द ही दोबारा आने की कोशिश करूंगा. मंदिर समिति के सहायक प्रशासक एसएन सोनी ने आनंद कुमार का स्वागत किया.

VIDEO: रात के अंधेरे में घर में घुसा मगरमच्छ, पालतू डॉग कुत्ते ने किया सामना, परिवार को बचाया

नंदी हॉल में बैठकर अराधना करते हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया.

नंदी हॉल में बैठकर अराधना करते हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया.

तोगड़िया ने किया जाप

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया भी रविवार पांच अप्रैल को मंदिर पहुंचे. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा के दर्शन किए और जाप किया. मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया.

Char Dham Yatra 2026: 3000 मीटर की चढ़ाई चढ़ने में स्वास्थ्य बिगड़ा तो तुरंत मिलेगा इलाज, जानिए विभाग का प्लान 

एक्टर अतुल श्रीवास्तव पत्नी के साथ पहुंचे थे 

इससे पहले चार मार्च शनिवार को एक्टर अतुल श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे थे.  दंपती ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा के दर्शन किए और शिव आराधना की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वे आरती देख नहीं पाए, लेकिन सुनी जरूर है. नंदी जी के पास बैठकर दर्शन करने से आंखें नम हो गईं और मन में नई ऊर्जा का संचार हुआ. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com