विज्ञापन

Twisha Sharma: न्याय की आस... भोपाल से दिल्ली तक आज 3 कोर्ट में ट्विशा केस की गूंज, दर्द बयां करती ये 5 तस्वीरें

Twisha Sharma Case Latest News: ट्विशा शर्मा केस में सोमवार 25 मई का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. दिल्ली एम्स की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद जांच तेज कर दी है. वहीं, मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और भोपाल जिला अदालत में सुनवाई होगी. इस बीच कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो इस पूरे मामले का दर्द बयां कर रही हैं. 

Twisha Sharma: न्याय की आस... भोपाल से दिल्ली तक आज 3 कोर्ट में ट्विशा केस की गूंज, दर्द बयां करती ये 5 तस्वीरें
ट्विशा शर्मा के अंतिम संस्कार में बार-बार बेसुध हो रहीं मां को संभालते परिजन.

ट्विशा शर्मा की मौत मिस्ट्री बनकर रह गई है. मौत के 12 दिन बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. लेकिन, ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है. ट्विशा का परिवार बेटी के लिए सिर्फ न्याय चाहता था. इसी आस में 24 मई को ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किया गया और आज सोमवार 25 मई 2026 को ट्विशा केस की गूंज भोपाल से दिल्ली तक तीन कोर्ट में सुनाई देगी. इसमें सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और भोपाल जिला अदालत में सुनवाई होगी. तीनों कोर्ट में क्या मुद्दे रखे जाएंगे? आइए विस्तार से जानते हैं. साथ वो पांच तस्वीरें भी देखते हैं जो अपने आप में दर्द की पूरी कहानी समेटे हुए हैं. 

किस कोर्ट में क्यों होगी सुनवाई ?

भोपाल जिला कोर्ट: ट्विशा शर्मा मौत के मामले में उसका पति समर्थ सिंह मुख्य आरोपी है. पूर्व जज सास गिरबाला सिंह पर भी परिवार वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. कोर्ट में आज सोमवार समर्थ और गिरबाला की 12 से 20 मई तक की कॉल डिटेल व भोपाल एम्स की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की याचिका पर सुनवाई होगी. ट्विशा केस में यह दोनों चीजें बहुत अहम मानी जा रही है. 

मप्र हाईकोर्ट: सास गिरबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की याचिका पर सुनवाई होगी. ट्विशा शर्मा की मौत के बाद भोपाल कोर्ट ने गिरबाला को जमानत दी थी, इसके विरोध में ट्विशा के पिता और शासन ने की ओर से याचिका दायर की गई है. 

सुप्रीम कोर्ट: चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच ट्विशा केस में सुनवाई करेगी. कोर्ट में संस्थागत पक्षपात, जांच प्रक्रिया, अस्पताल और पुलिस की भूमिका पर चर्चा होगी. बात दें कि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत:  संज्ञान लिया था.

दर्द की वो पांच तस्वीरें... 

पांच महीने पहले जिस भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बहन ट्विशा शर्मा को हंसी खुशी विदा किया था, अब उसे उसका अंतिम संस्कार करना पड़ा.

पांच महीने पहले जिस भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बहन ट्विशा शर्मा को हंसी खुशी विदा किया था, अब उसे उसका अंतिम संस्कार करना पड़ा.

मां तो मां होती है.. कहते हैं कि मां जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता और जब कोई बच्चा उसे छोड़कर जाता है तो उस दर्द को भी नहीं समझा जा सकता. ट्विशा मां भी बेटी के अंतिम संस्कार के समय उसी दर्द में थीं, जिसे समझा नहीं महसूस किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बहन की चिंता को आग देने से पहले रो पड़ा मेजर भाई.

बहन की चिंता को आग देने से पहले रो पड़ा मेजर भाई.

सेना के जवान भी ट्विशा कें अंतिम संस्कार में शामिल हुए. वर्दी में उन्होंने अर्थी को कंधा दिया, इस दौरान उनकी आंखें भी नम दिखीं.

सेना के जवान भी ट्विशा कें अंतिम संस्कार में शामिल हुए. वर्दी में उन्होंने अर्थी को कंधा दिया, इस दौरान उनकी आंखें भी नम दिखीं.

 ट्विशा शर्मा: दोबारा पोस्‍टमार्टम के बाद तेरहवीं के दिन अंतिम संस्कार, जानें 13 दिनों की पूरी टाइमलाइन

लेखक के बारे में
img
उदित दीक्षित
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Case, Twisha Sharma Court Hearing, Twisha Sharma Death Mystery, Twisha Sharma Postmortem Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com