विज्ञापन
This Article is From May 18, 2026

ट्वीशा शर्मा के पति के अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई आज, शव के अंतिम संस्कार को लेकर नोटिस दे सकती है पुलिस

Tvisha Sharma Death: आज ट्वीशा शर्मा की मौत का 7वां दिन है, लेकिन अभी तक परिजनों ने भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा ट्वीशा का शव नहीं लिया है, जिससे मोर्चरी में रखा शव डीकंपोज होने लगा है. भोपाल पुलिस अब मृतका का शव को सौंपने के लिए आज कोर्ट में नोटिस दे सकती है और आज मृतका के पति समर्थ सिंह अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई होनी है.

ट्वीशा शर्मा के पति के अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई आज, शव के अंतिम संस्कार को लेकर नोटिस दे सकती है पुलिस

Tvisha Sharma Bhopal Death: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्वीशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले को लेकर द्वंद बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 7 दिनों से भोपाल एम्स (AIIMS) में रखा हुआ मृतका के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है, जिससे मृत शरीर डीकंपोज होने लगा है. परिजनों की मांग है कि जब सेकेंड पोस्टमार्टम किया जाएगा, मृतका का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. परिजन रविवार को सीएम OSD से मुलाकात भी कर चुका है. 

आज ट्वीशा शर्मा की मौत का 7वां दिन है, लेकिन अभी तक परिजनों ने भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा ट्वीशा का शव नहीं लिया है, जिससे मोर्चरी में रखा शव डीकंपोज होने लगा है. भोपाल पुलिस अब मृतका का शव को सौंपने के लिए आज कोर्ट में नोटिस दे सकती है और आज मृतका के पति समर्थ सिंह अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई होनी है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: पुलिस चौकी से गुजरना युवक को पड़ा भारी, हिटलर दरोगा ने बरसाए थप्पड़ पर थप्पड़, वायरल हो रहा वीडियो

सीएम के OSD से मुलाकात के बाद परिवार को मिला निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन 

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात के बाद परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिला है. OSD से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में ट्वीशा शर्मा के पिता ने कहा, "हमारी मुख्य रूप से दो मांगें हैं. पहली मांग यह है कि बेटी का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराया जाए, और दूसरी यह कि इस पूरे मामले की कानूनी सुनवाई मध्य प्रदेश के बजाय किसी अन्य राज्य में की जाए."

Latest and Breaking News on NDTV

आज होनी है ट्वीशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई

गौरतलब है 12 मई को ट्वीशा का शव उसके ससुराल में मिला था. नोएडा की रहने वाली ट्वीशा की पांच महीने पहले भोपाल में शादी हुई थी. भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित में फांसी के फंदे पर लटका उसका शव मिला था. आज मृतका के पति समर्थ सिंह अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई होनी है.जबकि 7 दिन बाद भोपाल पुलिस आज कोर्ट में ट्वीशा के शव के अंतिम संस्कार को लेकर नोटिस दे सकती है.

ये भी पढ़ें-Azab-Gazab: पहला ऐसा मामला, महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 लड़का और 2 लड़की, सभी सुरक्षित!

मृतका ट्वीशा शर्मा की सास एक रिटायर्ड जज हैं और पति समर्थ सिंह एक वकील हैं. परिजनों का आरोप है कि सास और पति के रसूख के कारण मामले की जांच प्रभावित हो सकती है. परिजनों ने मृतका की सास और पति दोनों पर ट्वीशा शर्मा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें-यूपी में मिला गड़ा हुआ खजाना, बेतवा नदी के किनारे घूम रहे युवकों के हाथ लगा 'इतिहास का जैकपॉट'

क्या है ट्वीशा शर्मा भोपाल मौत का पूरा मामला?

31 वर्षीय ट्वीशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और उन्होंने एक मॉडल के रूप में भी काम किया था. शादी से पहले वह दिल्ली में जॉब करती थीं. वैवाहिक वेबसाइट 'शादी डॉट कॉम' के जरिए उनका रिश्ता भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे वकील समर्थ सिंह से तय हुआ था. दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की थी. शादी के कुछ समय बाद ट्वीशा का गर्भपात हो गया और इसके बाद 12 मई 2026 को उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

Latest and Breaking News on NDTV

शरीर पर चोटों के निशान, मौत का कारण फांसी

मृतका के परिजनों ने उनकी सास और पति पर गंभीर रूप से प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं और मौत का कारण फांसी बताया गया है. इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. वहीं, आरोपियों ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले रखी है. वर्तमान में कटारा हिल्स थाना प्रभारी (TI) दुबे इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-भोपाल में ट्विशा शर्मा के साथ आख‍िरी रात को क्‍या हुआ? मैट्रिमोनियल साइट से र‍िटायर्ड जज के वकील बेटे से की शादी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tvisha Sharma Suicide Case, Mp News, Bhopal Police, Last Rites Of Deceased
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com