विज्ञापन

SMAT 2026: प्रियांश आर्या ने मचाया तूफान, एक शतक से निकले 10 बड़े कारनामे

Priyansh Arya's 10 records: प्रियांश आर्या ने मंगलवार को तमिलनाडु के खिलाफ 181 रन की पारी खेली, तो उन्होंने अपने बल्ले से कारनामों की झड़ी लगा दी

SMAT 2026: प्रियांश आर्या ने मचाया तूफान, एक शतक से निकले 10 बड़े कारनामे
Priyansh Arya's record: प्रियांश आर्या ने 181 रन की पारी में कई रिकॉर्ड बनाए
source: X

देश के अलग-अलग हिस्सों में खेले जा रहे सर्वोच्च राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किसी न किसी राउंड में धमाल हो रहा है. और जब टूर्नामेंट लगभग अपने आखिरी दौर में है, तो कोई न कोई बल्लेबाज कुछ न कुछ बड़ा कारनामा कर दे रहा है. मंगलवार को दिल्ली के लेफ्टी बल्लेबाज प्रियांश आर्या का बल्ले से सुनामी शतक निकला. और उन्होंने तमिलनाडु जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सिर्फ 68 गेंदों पर 7 चौकों और 19 छक्कों से 191 रन की पारी खेली, तो एक-दो नहीं बल्कि कई रिकॉर्डों की बारिश हो गई. चलिए आप मोटे तौर पर उनके बल्ले से निकले 10 बड़े रिकॉर्डों के बारे में जान लीजिए:-

रिकॉर्ड / उपलब्धि का विवरणमुख्य आंकड़े 
किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च टी20 स्कोर81 रन (68 गेंद), केएल राहुल (152) और तिलक वर्मा (151*) को पीछे छोड़ा
टी20 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर181 रन, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (188*) के बाद दूसरे स्थान पर (विश्व रिकॉर्ड से 8 रन दूर)
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) का सबसे बड़ा निजी स्कोर181 रन,  टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर।
बतौर कप्तान टी20 में सर्वोच्च स्कोर181 रन, दिल्ली की कप्तानी करते हुए बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
भारत में बनाया गया सर्वोच्च टी20 स्कोर181 रन, भारतीय सरजमीं पर किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टी20 स्कोर
एक टी20 पारी में सर्वाधिक छक्के (विश्व रिकॉर्ड की बराबरी)19 छक्के, पुनीत बिष्ट (17 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा और फिन एलन के 19 छक्कों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
टी20 में 150+ रन बनाने वाले तीसरे भारतीय पुरुष बल्लेबाजकेएल राहुल और तिलक वर्मा के बाद इस क्लब में शामिल हुए
टी20 में बाउंड्री से 150+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाजक्रिस गेल के बाद एक टी20 पारी में चौकों-छक्कों से 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बने
टी20 में 2,000 रन पूरे करना ऐतिहासिक पारी के दौरान टी20 प्रारूप में अपने 2,000 रन पूरे किए
दिल्ली का सर्वोच्च टी20 टीम स्कोर (योगदान)उनकी 181 रन की पारी के दम पर दिल्ली ने 275/5 का अपना सर्वोच्च टी20 स्कोर खड़ा किया

दिल्ली ने 116 रनों से जीता मैच 

प्रियांश के बल्ले से 181 रन की तूफानी पारी निकली, तो दिल्ली को जीत भी बहुत बड़ी मिली. पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने कोटे के 20 ओवरों में 5 विकेट पर 275 का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया. जाहिर है कि जब बोझ इतना हो, तो सामने वाली टीम का बचना फिर बहुत ही मुश्किल हो जाता है और कुछ ऐसा ही तमिलनाडु के साथ भी हुआ. जवाब में बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु की पूरी टीम 159 रनों पर ऑल आउट हो गई. उसकी ओर से तुषार राहेजा ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए.भारतीय पेसर मयंक यादव ने 2 और दिग्वेश राठी ने 4 विकेट चटकाए. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyansh Arya, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com