विज्ञापन

भदैया कुंड: जहां एक साथ नहाने से अटूट हो जाता है पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता, यह मान्‍यता या चमत्कार?

शिवपुरी का भदैया कुंड आस्था, प्रकृति और प्रेम का एक अनोखा संगम है, जहां झरने से गिरती पानी पति-पत्‍नी के रिश्‍ते की कड़वाहट को खत्‍म करता है. साथ ही प्रेमी जोड़े की साथ आने की मनोकामना पूरी करता है. कोई इसे भगवान शिव का चमत्‍कार कहता है तो कोई मान्‍यता मानता है.

भदैया कुंड: जहां एक साथ नहाने से अटूट हो जाता है पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता, यह मान्‍यता या चमत्कार?
shivpuri bhadaiya kund waterfall couples belief seven births together.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का भदैया कुंड प्रकृति की गोद में समाया आस्था और चमत्‍कार का एक अद्भुत संगम है. चारों तरफ घने जंगलों, चट्टानों और प्राकृतिक हरियाली से घिरा यह स्थान सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अनोखी चमत्कारिक मान्‍यताओं के कारण पहचाना जाता है. 

स्थानीय मान्यताओं और जनश्रुतियों के अनुसार, भदैया कुंड का बहता हुआ प्राकृतिक जल दंपत्तियों के जीवन में मिठास घोलने का काम करता है. कहा जाता है कि अगर कोई पति-पत्नी, या प्रेमी जोड़ा इस कुंड के गिरते हुए प्राकृतिक झरने के नीचे एक साथ स्नान करता है, तो उनका रिश्ता सात जन्मों के लिए अटूट हो जाता है. वैवाहिक जीवन में आई कड़वाहट या दरार को दूर करने के लिए भी हर साल यहां सैकड़ों जोड़े पहुंचते हैं. प्रेमी युगलों के लिए यह कुंड भगवान शिव और माता पार्वती के साक्षात आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है.

shivpuri bhadaiya kund waterfall couples belief seven births together.

shivpuri bhadaiya kund waterfall couples belief seven births together.

भगवान शिव परिवार के साथ है विराजमान 

भदैया कुंड के झरने के पास एक प्राचीन शिव मंदिर है, जहां भगवान शिव अपने पूरे परिवार विराजमान है. श्रद्धालु मानते हैं कि जिस तरह भगवान शिव और माता पार्वती हर युग में एक-दूसरे के साथ पूर्णता से रहते हैं, ठीक उसी तरह इस कुंड में स्नान और शिव परिवार के दर्शन करने से दंपत्तियों के जीवन में जन्म-जन्मांतर का साथ लिख जाता है. साथ ही, उनके रिश्‍ते की समस्‍याएं भी हमेशा के लिए समाप्‍त हो जाती हैं. 
shivpuri bhadaiya kund couples belief

shivpuri bhadaiya kund couples belief

आस्‍था, पर्यटन और प्राकृतिक संगम 

भदैया कुंड सिर्फ आस्‍था ही नहीं, पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम भी हैं. बारिश के महीनों में यहां का नजारा देखते ही बनता है. पहाड़ों से गिरती शीतल जलधारा का झरना और आसपास की शांत वादियां यहां आने वाले पर्यटकों सकून का अहसास कराती हैं. देश-विदेश से आने वाले लोग यहां सिर्फ पिकनिक मनाने या घूमने नहीं आते, बल्कि अपनी अटूट आस्था के तहत इस झरने में डुबकी लगाकर भगवान शिव से अपने रिश्ते की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं.

shivpuri bhadaiya kund

shivpuri bhadaiya kund

पुरातत्व विभाग भी लगाता है दावे पर मुहर 

भदैया कुंड की आस्‍था और मान्‍यता को सिर्फ कहावत के रूप में ही नहीं बल्कि एक रिकॉर्ड के रूप में भी देखा जा सकता है. पुरातत्व संरक्षण विभाग भी कुंड की इस जन-आस्था पर मुहर लगाता है और प्रमाणित करता है कि यह कहावत ऐसे ही नहीं है, इसके कई उदाहरण भी मौजूद हैं. इस बात का उल्लेख करते हुए मध्य प्रदेश पुरातत्व एवं संरक्षण विभाग ने एक बोर्ड भी लगा रखा है.

'सब एक साथ दे दूंगा तो लेने-देने को क्या रहेगा', केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Tourist Places, Bhadaiya Kund Story, Bhadaiya Kund, Shivpuri News, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com