एक स्ट्रीट डॉग (कुत्ता) बिल्ली को अपने जबड़े में दबाए थे, चार की मासूम बच्ची से यह नहीं देखा गया तो वह कुत्ते के पास पहुंच गई. किसी तरह उसने बिल्ली को कुत्ते से बचाया, लेकिन खूंखार कुत्ता उसी पर टूट पड़ा. उसने बच्ची पर इस कदर हमला किया कि उसकी जान जाते-जाते बच गई.
अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर बिल्ली को बचाने वाली चार साल की मासूम का नाम रुहानिका है. उसके चेहरे पर कुत्ते के हमले से गहरे जख्म हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उसका चेहरा सही करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ेगी.

dog attack news: बच्ची के चेहरे पर कुत्ते के हमले से गहरे जख्म. Photo Credit: Gyan Prakash Shukla
बिल्ली के लिए कुत्ते से भिड़ गई मासूम
बेटी बिल्ली को बचाने के लिए उसके पास पहुंच गई और उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगी. इससे भड़के कुत्ते ने बिल्ली को छोड़कर रुहानिका पर हमला कर दिया. उसने बेटी का चेहरा बुरी तरह नोंच डाला.
बड़ी बहन ने रुहानिका को बचाया
कुत्ता जब बेटी पर हमला कर रहा था तो वह जोर-जोर से चीखने लगी. उसकी आवाज सुनकर उनकी बड़ी बहन वहां पहुंची और कुत्ते को पत्थर मारकर किसी तरह बचाया. तब तक आसपास के लोग और परिजन भी मौके पर पहुंचे.
निजी अस्पताल में चल रहा बच्ची का इलाज
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं
वन विभाग में चौकीदार रुहानिका के पिता राकेश रजक ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण है. बेटी के चेहरे पर गहरे जख्म आए हैं, उसके इलाज में खर्च भी हो रहा है. इससे परिवार परेशान है.
प्लास्टिक सर्जरी की पड़ेगी जरूरत
रुहानिका का इलाज कर रहे निजी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के चेहरे पर गहरे घाव हैं, जिन्हें भरने में समय लगेगा. आगे चलकर प्लास्टिक सर्जरी की भी करानी पड़ सकती है.
कोटा में 5 साल की मासूम बच्ची पर कुत्ते का हमला, सिर-पीठ, हाथ में बुरी तरह नोंचा
कुत्ते ने चुकाया 'नमक का कर्ज'; दुश्मन से भिड़कर बचाई 'मालिक' की जान, हरिद्वार की घटना वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं