सतना: मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद सतना जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को राहत देने के लिए सेना का हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा, जिसके माध्यम से दो लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. वहीं एनडीआरएफ NDRF की टीम लगातार अन्य प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई है.
प्रशासन के अनुसार, चित्रकूट क्षेत्र में अब तक करीब 250 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम भी लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड, सतना ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम रात में भी रेस्क्यू अभियान जारी रखा, जिससे बाढ़ में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

satna chitrakoot mandakini river flood army airlift rescue operation
जिलेभर में 350 लोगों का किया गया रेस्क्यू
पूरे जिले में अब तक करीब 350 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. प्रशासन की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं. बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है. चित्रकूट में प्रशासन ने जरूरतमंदों के लिए 2,300 फूड पैकेट वितरित किए हैं. प्रशासन और बचाव दलों की प्राथमिकता बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना और प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं