विज्ञापन

Rewa Flood: रीवा में बाढ़ से घोघर और पचमठा में तबाही, घरों में घुसा पानी; बह गया सामान 

रीवा में आई बाढ़ ने घोघर और पचमठा इलाके में जमकर तबाही मचाई है. घरों के घरों में कई फीट तक पानी भरा है. उनका पूरा घर का सामान खराब हो गया है. लोगों का कहना है हर बार बारिश में ऐसे ही हालत बनते हैं, लेकिन प्रशासन समस्‍या का समाधान नहीं कर रहा है.

Rewa Flood: रीवा में बाढ़ से घोघर और पचमठा में तबाही, घरों में घुसा पानी; बह गया सामान 
rewa flood news ghoghar pachmatha waterlogging damage riverfront.

मध्य प्रदेश के रीवा में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है. शहर के घोघर और पचमठा इलाके में जलभराव के कारण लोगों की पूरी गृहस्थी उजड़ चुकी है. घरों में कई फीट तक पानी भर जाने से राशन, कपड़े और घर का जरूरी सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया है. 

घोघर और पचमठा क्षेत्र से सामने आई तस्वीरों में बाढ़ का कहर साफ दिखाई दे रहा है. कई परिवारों की महीनों की मेहनत और जमा गृहस्थी पानी में बह गई. किसी का महीनों का राशन खराब हुआ है तो किसी के कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान पानी की भेंट चढ़ गए. बाढ़ से प्रभावित लोग बेहद परेशान हैं और प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.

rewa flood news ghoghar pachmatha waterlogging damage riverfront

rewa flood news ghoghar pachmatha waterlogging damage riverfront

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, की ये मांगें

भीषण मुसीबत झेल रहे स्थानीय रहवासियों में प्रशासन की अनदेखी को लेकर भारी नाराजगी है. लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र के नालों को चौड़ा किया जाए. नालों और जल निकासी के रास्तों से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए. रिवर फ्रंट क्षेत्र में पानी के प्राकृतिक बहाव के लिए पर्याप्त चौड़ाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसे हालात न बनें.

rewa flood news .

rewa flood news .

रीवा का गायत्री नगर बना 'टापू', 10 दिन से लोग घरों में कैद, सड़कें पानी में डूबी; नहीं मिल रहा जरूरत का सामान  

लापरवाही से बार-बार बनते हैं हालात

रहवासियों का कहना है कि हर साल बारिश और बाढ़ के दौरान यही परेशानी सामने आती है. प्रशासन हर बार अस्थायी कदम उठाता है, लेकिन स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में भी स्थिति गंभीर हो जाती है. लोगों कहना है क‍ि घोघर और पचमठा में भले ही अब जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा हो, लेकिन हमारे नुकसान की भरपाई में लंबा समय लगेगा. प्रभावित परिवार अब सिर्फ तात्कालिक राहत सामग्री ही नहीं, बल्कि एक ऐसा पुख्ता इंतजाम चाहते हैं जिससे अगली बारिश में उनके आशियाने दोबारा न डूबें.

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का तांडव, सेना के हेलिकॉप्टर से दो लोग एयरलिफ्ट; अब तक 350 का रेस्क्यू

(रीवा से अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rewa Flood News, Rewa News, Rewa Weather News, MP Weather News Hindi, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com