विज्ञापन

मुंह पर टेप, हाथ-पैर बंधे, 7 दिन सड़ी लाश, राजस्थान के वीरू को MP की प्रेमिका ने क्यों मरवाया?

Raisen Murder Mystery Solved: राजस्थान में रहने वाले वीरू जाट का मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की रीना किरार प्रेम प्रसंग चल रहा था. वीरू आए दिन रीना से मिलने आता था. इसकी भनक रीना के पूर्व प्रेमी अरुण को लगी तो उसका खून खौल गया. इसके बाद उसने रीना के साथ मिलकर वीरू की हत्या की योजना बनाई. 6-7 दिन तक सड़ने के बाद वीरू की लाश पुलिस को मिली.  

मुंह पर टेप, हाथ-पैर बंधे, 7 दिन सड़ी लाश, राजस्थान के वीरू को MP की प्रेमिका ने क्यों मरवाया?
MP Crime: Rajasthan Man Killed by Girlfriend’s Ex-Lover in Raisen.

Raisen Crime News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नेशनल हाईवे-45 पर स्थित नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे मिली लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. राजस्थान के रहने वाले युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर की थी. इस पूरे मामले को सुलझाने में एक नोटबुक ने बड़ी भूमिका निभाई, जिसके तहत पुलिस आरोपियों तक पहुंची, हत्या का यह मामला लव ट्रायंगल का है. पुलिस हत्या के आरोप में महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  

दरअसल, तीन दिन पहले भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे-45 पर नागिन मोड़ के पास ब्रिज के नीचे बोरे में बंद एक युवक का शव मिला था. सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव 6-7 दिन पुराना था. वह बुरी तरह सड़ चुका था, हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह पर टेप भी लगा था. शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था. घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को सिर्फ एक थैला मिला, जिसमें जूते, कंघी और एक बच्चे की होमवर्क नोटबुक थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Raisen Murder Mystery Solved: बोरे में बंद लाश 6-7 दिन तक सड़ती रही.

नोटबुक बनी बड़ा सबूत 

शव की पहचान नहीं होने के कारण मामला ब्लाइंड मर्डर का बन चुका था. पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की तो बैग में मिली नोटबुक पर कुछ हस्ताक्षर मिले. यह पुलिस के लिए बड़ा सबूत थे, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंची. 

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

प्रेमिका रीना से मिलने आता था वीरू 

पुलिस जांच में सामने आया कि राजस्थान में रहने वाले वीरू जाट का मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा की रीना किरार प्रेम प्रसंग चल रहा था. वीरू आए दिन रीना से मिलने आता था. इसकी भनक रीना के पूर्व प्रेमी अरुण पटेल को लगी तो उसका खून खौल गया. इसके बाद अरुण ने रीना के साथ मिलकर वीरू की हत्या की योजना बनाई. 

Raisen Murder Mystery Solved

Raisen Murder Mystery Solved

29 अप्रैल को मिलने बुलाकर मार डाला

पुलिस पूछताछ में आरोपी रीना किरार ने बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती राजस्थान निवासी पप्पू उर्फ वीरू जाट से हुई. वीरू उससे मिलने घर आता था. यह बात उसके पहले प्रेमी अरुण पटेल को पता चली तो वह रंजिश रखने लगा. इसके बाद वीरू की हत्या का प्लान बनाया.  29 अप्रैल 2026 को रीना ने वीरू को साईंखेड़ा स्थित अपने घर बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद अरुण और अन्य आरोपियों ने बेसबॉल बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर XUV 700 वाहन से नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे फेंक दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए.  

4 बच्चों की मां ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, 3 दिन पहले किसी और से की थी शादी, प्रेमिका रिश्ते में भाभी

उज्जैन से आरोपी गिरफ्तार

इधर, पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही थी. वह नोटबुक के जरिए रीना के परिवार तक पहुंची, लेकिन पता चला कि परिवार पिछले कई दिनों से घर से गायब है. मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार दबिश दी गई और आखिरकार उज्जैन से पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने हत्या के मामले में अरुण पटेल, हरनाम सिंह किरार, रीना किरार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बेसबॉल बैट, XUV 700 और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.

'लव मैरिज के 3 माह बाद हत्या', भाई से कहे ये आखिरी शब्द, मोनिका को करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए पति ने मारा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com