विज्ञापन

12वीं बोर्ड पेपर लीक मामले: एक्शन में आई पुलिस, रायपुर में आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR

बीते 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा से पूर्व सोशल मीडिया पर एक हस्तलिखित प्रश्न पत्र वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई थी. माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रभारी पंजीयक अधिकारी के आवेदन और विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट्स पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

12वीं बोर्ड पेपर लीक मामले: एक्शन में आई पुलिस, रायपुर में आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. रायपुर की कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

दरअसल, बीते 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा से पूर्व सोशल मीडिया पर एक हस्तलिखित प्रश्न पत्र वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई थी. माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रभारी पंजीयक अधिकारी के आवेदन और विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट्स पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की.

मामले में इन धाराओं में केस दर्ज

जांच के बाद रायपुर की थाना सिटी कोतवाली में अपराध संख्या 130/2026, छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 4, 5 और 10, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

  यह भी पढ़ः  - बिलासपुर नसबंदी कांड के गुनहगारों को 12 साल बाद मिली सजा, सर्जन अब 'जेल में पीसेंगे चक्की'

रायपुर पुलिस की साइबर सेल और इन्वेस्टिगेशन टीम इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुट गई है. इसके साथ ही पुलिस ने प्रश्नपत्र लीक करने वाले मुख्य सरगना, व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और इस कृत्य में शामिल सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है. पुलिस ने अपील की है कि इस सम्बंध में यदि किसी के पास कोई महत्वपूर्ण सूचना हो, तो कृपया थाना कोतवाली जिला रायपुर में सूचित करें.

यह भी पढ़ः  -अवैध शराब जब्त करने गई पुलिस की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CG 12 Board Exam, Paper Leak, Paper Leak Accused, Paper Leak Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com