विज्ञापन

पहले कुत्तों से हिरण को बचाया, फिर खुद ही शिकार कर आपस में बांटा मांस; पांच आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Deer Killing News: 16 अप्रैल को रायगढ़ जिले के देलारी गांव में पानी की तलाश में पहुंचे चीतल पर कुत्तों ने हमला कर दियाय ग्रामीणों ने हिरण को कुत्तों से तो बचा लिया, लेकिन खुद उसका शिकार कर लिया.

पहले कुत्तों से हिरण को बचाया, फिर खुद ही शिकार कर आपस में बांटा मांस; पांच आरोपी गिरफ्तार

Dear Killed and Eat: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन्यजीव संरक्षण को लेकर ऐसा घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. एक जंगल से भटककर गांव पहुंचे चीतल (चित्तीदार हिरण) पर कुछ कुत्तों ने हमला कर दिया. उस दौरान कुछ ग्रामीणों ने हिरण को बचा तो लिया, लेकिन उन्होंने मौके का फायदा उठाकर खुद ही उसका शिकार कर लिया. फिर उसके मांस को आपस में बांट लिया.

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. दरअसल, मामला रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र के देलारी गांव का है. यह शहर से 15 किमी दूर है.

Add image caption here

चीतल (चित्तीदार हिरण, फाइल फोटो)

16 अप्रैल को पानी की तलाश में पहुंचा था हिरण

जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल की दोपहर पानी की तलाश में चीतल गांव के पास पहुंचा था, तभी उस पर कुत्ते का झुंड टूट पड़ा. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया, लेकिन बाद में वह खुद ही शिकारी बन गए. उन्होंने हिरण बचाकर वन विभाग को नहीं सौंपा, बल्कि मारकर उसका मांस बांट लिया और घर लेकर चले गए. जहां आरोप कि उन्होंने बनाकर खाया.

वन विभाग ने की थी छापामारी

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्धों के घरों में छापामारी की. जांच के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इसके बाद विभाग ने पांचों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- तालाब में नहाने गए 4 लोग डूबे; दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत, एक अस्पताल में भर्ती, एक को बचाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raigarh Police, Deer Killed And Eat, Raigarh Deer Hunt, Chhattisgarh News, Deer Eating Meat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com