omkareshwar temple trust staff beating devotees viral video: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में लाल टी-शर्ट पहने मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी श्रद्धालुओं को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं.
खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में झूला पुल को वन-वे करने पर श्रद्धालुओं और मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों में कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों (लाल टी-शर्ट पहने) ने श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. मारपीट का वीडियो सामने आया है. #mpnews #OmkareshwarTemple… pic.twitter.com/mz3Bs9gPAS
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) May 25, 2026
जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने झूलापुल को फिलहाल वन-वे कर दिया है. ऐसे में यहां श्रद्धालुओं को पैदल पुल से घूमकर जाना पड़ रहा है. इसी बात को लेकर मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों और श्रद्धालुओं में कहासुनी हो गई. जिसके बाद कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को बुरी तरह पीटा.
दोनों पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे चले और लाठी डंडे
बताया जा रहा है कि कुछ श्रद्धालु जबरन झूला पुल पर घुसने की कोशिश कर रहे थे. ऐसे में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों द्वारा उन्हें समझाने की कोशिश की गई. लेकिन जब वे नहीं माने तो उसके बाद कहासुनी हो गई. बात इतनी बढ़ी कि मामूली सी बात ने मारपीट का रूप ले लिया. इसके बाद दोनों ही पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले और लाठी डंडे चले.
किसी ने दर्ज नहीं कराई शिकायत
मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडे से वार किया. लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों ही पक्ष अलग-अलग हो गए. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ओंकारेश्वर थाना प्रभारी अनोक सिंधिया ने इस मामले पर बताया कि वीडियो जरूर वायरल हो रहा है, लेकिन दोनों ही पक्षों में से कोई भी उनके पास शिकायत लेकर नहीं पहुंचा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं