विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2025

MP के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर अब सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक जांच हो सकेगी; इमरजेंसी केयर भी मिलेगी

Health News: अधिकारियों का कहना है कि "राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों के सहयोग से यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य और आपातकालीन देखभाल को नई दिशा और गति प्रदान करेगी."

MP के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर अब सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक जांच हो सकेगी; इमरजेंसी केयर भी मिलेगी
MP News: मध्य प्रदेश के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर अब सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक जांच हो सकेगी; इमरजेंसी केयर भी मिलेगी

MP News: मध्यप्रदेश में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (Ayushman Arogya Mandir) के माध्यम से समुदाय को एड़वांस और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), मध्यप्रदेश द्वारा सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियो (CHO) की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं (Emergency Care) एवं VIA आधारित सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की ट्रेनिंग शुरू की गई है. इस प्रशिक्षण का पहला बैच सिवनी के मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा 35 सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों को आपातकालीन देखभाल एवं VIA स्क्रीनिंग की ट्रेनिंग दी गई.

इसकी ट्रेनिंग भी मिली

मैनिकिन आधारित हैंड्स -ऑन प्रैक्टिस के माध्यम से प्रतिभागियों ने CPR, ABCDE असेसमेंट, श्वसन व रक्तसंचार आपातस्थिति, ट्रॉमा प्रबंधन, रक्तस्राव नियंत्रण, मातृ एवं नवजात आपातकाल जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण/अभ्यास कराया गया. VIA प्रशिक्षण के अंतर्गत, सर्वाइकल की संरचना, VIA प्रक्रिया के चरण, स्क्रीनिंग अंतर्गत एसिटिक एसिड के उपयोग, VIA पॉजिटिव/नेगेटिव परिणामों की व्याख्या, परामर्श, संक्रमण नियंत्रण, दस्तावेजीकरण एवं रेफरल के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई. प्रतिभागियों ने VIA प्रक्रिया की तकनीक का अभ्यास कर उपयोगी कौशल अर्जित किया . यह प्रशिक्षण महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जनसमुदाय में स्क्रीनिंग की बढ़ोतरी होगी और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा.

अधिकारियों का कहना है कि "राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों के सहयोग से यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य और आपातकालीन देखभाल को नई दिशा और गति प्रदान करेगी."

आने वाले समय में इसी प्रकार के प्रशिक्षण मंदसौर, सतना एवं विदिशा के चिकित्सा महाविद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के सभी सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों को आपातकालीन प्रबंधन एवं VIA स्क्रीनिंग के लिए आवश्यक तकनीकी दक्षता प्राप्त हो सके.

यह भी पढ़ें : Tansen Samaroh 2025: ग्वालियर में 101वें तानसेन समारोह; पं राजा काले व पं तरुण भट्टाचार्य को राष्ट्रीय सम्मान

लेखक के बारे में
img
अजय कुमार पटेल
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP News, Ayushman Arogya Mandir, Cervical Cancer, Sub Health Centers In MP, Cervical Cancer Screening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com