विज्ञापन

'पार्टी ने बहुत दिया... मुझमें कुछ कमी रही है', टिकट नहीं मिलने पर NDTV से बोले नरोत्तम मिश्रा 

दतिया विधानसभा उपचुनाव में ट‍िकट नहीं मिलने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पार्टी ने बहुत दिया है. पार्टी दूर तक देखती है, दूर तक सोचती है. उन्‍होंने कुछ अच्‍छा देखा होगा.

नरोत्तम मिश्रा इंटरव्‍यू: ट‍िकट नहीं मिलने पर क्‍या बोले भाजपा नेता.

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के बड़े नेता नरोत्तम मिश्रा को ट‍िकट नहीं मिलने के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई. उनके समर्थक सड़क पर उतर गए और फ‍िर जमकर बवाल काटा. लेकिन, अब यह विवाद लगभग शांत हो गया. इस पूरे सियासी घमासान के बीच NDTV ने  नरोत्तम मिश्रा से खास बातचीत.  टिकट नहीं मिलने मिलने के सवाल पर उन्‍होंने कहा क‍ि पार्टी ने बहुत दिया है, 6 बार चुनाव जीता हूं. उन्‍होंने कहा क‍ि मुझे पता है क‍ि राजनीति में इस तरह के घटनाक्रम घटते रहते हैं. 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा क‍ि मैं चयन समिति में भी रह चुका हूं. टिकट मिलने और कटने की प्रक्रिया मुझे मालूम हैं. पार्टी दूर तक देखती है, दूर तक सोचती है. उन्‍होंने कुछ अच्‍छा देखा होगा, ऐसा मेरा मानना  है. उन्‍होंने कहा क‍ि कुछ कमी हमारे अंदर हुईं हैं, जो मुझे दिखाई नहीं नहीं दे रही होंगी. उस पर हम सुधार करेंगे. कांग्रेस के तंज को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- हमने कांग्रेस खाली कर दी थी,उन्‍हें इसी बात की पीड़ा है. 

टिकट कटने के बाद विरोध, 11 घंटे जाम रहा हाईवे  

दरअसल, भाजपा ने  दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया. उम्मीदवार के नाम की घोषणा होते ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी फैल गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर उतर आए. विरोध का सबसे बड़ा असर नेशनल हाईवे-44 पर देखने को मिला. नाराज कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे लगभग 11 घंटे तक यातायात बाधित रहा. जाम के कारण 20 से 25 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग रहीं. 

'मैं लौटकर आऊंगा', कहने वाले नरोत्तम को बीजेपी ने टिकट तक न दिया, कौन सी ताकत बनी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया.

पत्थरबाजी के बाद बढ़ा तनाव

भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का विरोध स‍िर्फ जाम तक ही सीमित नहीं रहा. प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की, हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस गोले छोड़े. हंगामे के दौरान  एसडीओपी, एसपी और एडिशनल एसपी समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हुए. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया. विरोध के बीच नरोत्तम मिश्रा सामने आए और अपने समर्थकों से संयम बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और किसी भी कार्यकर्ता को ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचे.  

हाईवे जाम, 11 घंटे तक बवाल और SDOP, SP और ASP घायल; नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर मचा कोहराम

दतिया में कब होगा उपचुनाव? 

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई थी. अब इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Politics, Narottam Mishra Controversy, Narottam Mishra Datia Ticket, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com