विज्ञापन

बार गर्ल टर्न्ड ड्रग पेडलर अश्विनी पॉल का लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, कचरे के डिब्बे से मिले 6 करोड़ के ड्रग्स का खुला राज!

Live-In Parter Arrested: मुंबई पुलिस द्वारा कड़ाई से की गई पूछताछ में गिरफ्तार अश्विनी पॉल ने लिव-इन पार्टनर आमिर सैयद का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस उसे मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया. इसे ड्रग तस्करी गिरोह के मामले बड़ी और महत्वपूर्ण गिरफ्तारी मानी जा रही है. जांच में खुलासा हुआ है कि अश्विनी पॉल आमिर से मिलने के बाद ही ड्रग्स के धंधे में उतरी थी.

बार गर्ल टर्न्ड ड्रग पेडलर अश्विनी पॉल का लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, कचरे के डिब्बे से मिले 6 करोड़ के ड्रग्स का खुला राज!
BAR GIRL TURN DRUG PADDLER ASHWINI POUL LIVE-IN PARTNER ARRESTED

Ashwini Paul Live-In Parter Caught: बार गर्ल से ड्रग पेडलर बनी अश्विनी पॉल के लिव-इन पार्टनर आमिर सैयद को मुंबई पुलिस ने अब गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. बीते मंगलवार को अश्विनी पॉल को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस ने ड्रग तस्करी के बड़े नेवटर्क का भंडाफोड़ करते हुए उसके घर में तलाशी के दौरान एक कचरे के डिब्बे से 6 करोड़ रुपए के MDMA ड्रग की 5,000 गोलियों के पैकेट बरामद किए थे.

मुंबई पुलिस द्वारा कड़ाई से की गई पूछताछ में गिरफ्तार अश्विनी पॉल ने लिव-इन पार्टनर आमिर सैयद का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस उसे मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया. इसे ड्रग तस्करी गिरोह के मामले बड़ी और महत्वपूर्ण गिरफ्तारी मानी जा रही है. जांच में खुलासा हुआ है कि अश्विनी पॉल आमिर से मिलने के बाद ही ड्रग्स के धंधे में उतरी थी.

ये भी पढ़ें-Amaravati Sex Scandal: एक पीड़िता ने की सुसाइड की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी का साथी उजेर

अश्विनी पॉल और आमिर सैयद एक ही घर में रहकर चला रहे थे ड्रग्स का नेटवर्क

आरोप है कि दोनों यानी अश्विनी पॉल और आमिर सैयद एक ही घर में लिव-इन में रहकर ड्रग्स का नेटवर्क चला रहे थे. ड्रग तस्कर आमिर सैयद पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं और जमानत पर बाहर था. बताया जा रहा है कि आमिर ने ही अश्विनी पॉल को MDMA की 5,000 गोलियों के पैकेट सप्लाई किए थे, जिसे मुंबई पुलिस ने उसके घर की तलाशी के दौरान कचरे के एक डिब्बे से बरामद किया था.

ड्रग माफिया निकला गिरफ्तार अश्विनी पॉल का लिव-इन पार्टनर आमिर सैयद

गौरतलब है बार गर्ल टर्न्ड ड्रग पैडलर अश्विनी पॉल का लिव-इन पार्टनर आमिर सैयद एक ड्रग माफिया है. उसके खिलाफ वारंट जारी होने के बाद और जेल जाने से पहले उसने 6 करोड़ रुपए कीमत MDMA ड्रग्स अश्विनी को दिए थे, उसका इरादा था कि अश्विनी इन गोलियों को बेचकर आमिर के कानूनी केस और कोर्ट का खर्च उठाएगी. आमिर सैयद के नाम के खुलासे के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने में कामयाब हुई.

ये भी पढ़ें-कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन

अश्विनी पॉल के घर से बरामद हुए करोड़ों के ड्रग की खेप के बाद मुंबई में हुए बड़े नेवटर्क के खुलासे के बाद पुलिस ने अब ड्रग माफिया आमिर सैयद को भी हिरासत में ले चुकी है. पुलिस अब इस पूरे गिरोह की गहराई से जांच की जा रही है. पता चला है कि आमिर और एक अन्य आरोपी इरफान की मुलाकात जेल में हुई थी, जिसके जरिए पूरा खेल चल रहा था.

ये भी पढ़ें-8 साल बाद ससुराल आए दामाद को कुल्हाड़ी से काट डाला, कौशाम्बी में इंटर कास्ट कोर्ट मैरिज का बर्बरतापूर्ण अंत

मुंबई पुलिस अब अश्विनी पॉल के बैंक खातों और संपत्तियों की जांच कर रही है

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क के तार और किन बड़े ड्रग माफियाओं से जुड़े हुए हैं. पुलिस अश्विनी के बैंक खातों और संपत्तियों की जांच कर रही है. अनुमान है कि इतने बड़े स्टॉक के लिए करोड़ों रुपए का एडवांस दिया गया होगा. पुलिस उन पैसों के स्रोत का पता लगा रही है और खातों को फ्रीज़ करने की प्रक्रिया में है.

Latest and Breaking News on NDTV

राज्य में पार्टी ड्रग्स की सप्लाई करने वाली  मुख्य कड़ी बन चुकी थी अश्विनी पॉल

पुलिस जांच में सामने आया है कि कभी बार गर्ल के रूप में काम करने वाली अश्विनी अब राज्य भर में पार्टी ड्रग्स की सप्लाई करने वाली एक मुख्य कड़ी बन चुकी थी. वह मुंबई में होने वाली लगभग सभी बड़ी पार्टियों में ड्रग्‍स की सप्‍लाई करती थी. उधर, कॉलेज जाने वाले स्‍टूडेंट्स को भी ये गिरोह निशाना बना था. इन्‍हें रंगबिरंगी ड्रग्‍स की गोलिया सप्‍लाई करती थी.    

ये भी पढ़ें-Uninvited Guest: बिना निमंत्रण शादी में पहुंचे युवक को भीड़ ने धुन दिया, स्टॉल पर खाना खाते पकड़ा गया था

बार गर्ल टर्न्ड ड्रग पेडलर अश्विनी ने अपनी पहचान और आपराधिक गतिविधियों को छिपाने के लिए “रुकसाना शेख” के नाम के एक फर्जी आधार कार्ड इस्तेमाल कर रही थी. छापेमारी के दौरान पुलिस को गुमराह कर रही अश्विनी के घर में शुरुआत में कुछ नहीं मिला, लेकिन घर के कचरे के डिब्बे में मिली 5,000 MDMA गोलियां ने उसकी पोल खोल दी. 

ये भी पढ़ें-घोड़ी से उतारकर दबंगों ने दिव्यांग दूल्हे को पीटा और दलित की बारात पर भाजी लाठियां, गांव में तैनात है अब फोर्स

बार गर्ल पेशे में कई गैंगस्‍टर्स आए कॉन्‍टेक्‍ट में आई थी ड्रग पैडलर अश्विनी पॉल

उल्लेखनीय है अश्विनी पॉल जब बार गर्ल थी, तभी उसके कॉन्‍टेक्‍ट में कई गैंगस्‍टर्स आए. इन्‍हीं में से एक शायद आमिर सैयद था, जिससे उसकी दोस्‍ती कुछ ज्‍यादा ही गहरी हो गई. इतनी गहरी कि जब वह जेल में बंद था, तब भी अश्विनी पॉल उसे मिलने जाया करती थी और यहीं से उसे ड्रग्‍स के धंधे में जाने का रास्‍ता मिला. आमिर के जरिए ही उसकी मुलाकात ड्रग तस्कर इरफान से हुई. यही से वह काली दुनिया में शामिल हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

बड़े सपने लेकर मुंबई पहुंची अश्विनी ने पूरे राज्‍य में फैलाया नशे का कारोबार

अश्विनी पॉल मूल रूप से पुणे की रहने वाली है और सिर्फ 10वीं कक्षा तक पढ़ी है. साल 2012 में वह काम की तलाश में मुंबई आई थी और एक बार में काम करने लगी थी. इसके बाद वह जेल में इरफान के संपर्क में आई और ड्रग तस्‍करी की काली दुनिया में कदम रख दिए. अश्विनी पॉल के सपने बहुत बड़े थे. इसलिए उसने कुछ ही सालों में मुंबई से राज्‍यभर में नशे का कारोबार फैला दिया. इस बीच ही वह पुलिस के टारगेट पर आ गई. 

ये भी पढ़ें-Two Friends Tragic Death: 11वीं पास होने की खुशी में नहाने उतरे 2 किशोरों की दर्दनाक मौत, 50 फीट नीचे दबा मिला शव

कॉलेज युवाओं को अश्विनी 1,500 से 2,000 रुपए में बेचती थी नशीली गोलियां

ड्रग्स के कारोबार में उतरने के बाद अश्विनी पॉल ने मुंबई महानगर सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में ड्रग्स की सप्लाई शुरू कर दी. अश्विनी मुख्य रूप से कॉलेज जाने वाले युवाओं को निशाना बनाती थी और नशीली गोलियों को 1,500 से 2,000 रुपए में बेचती थी. पुलिस ने अश्विनी के जब्त मोबाइल के डेटा और चैट्स के जरिए पता लगाने में जुटी है कि वह किन-किन बड़े तस्करों के संपर्क में थी और अब तक कितनी संपत्ति अर्जित की है.

ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com