विज्ञापन

8 साल बाद ससुराल आए दामाद को कुल्हाड़ी से काट डाला, कौशाम्बी में इंटर कास्ट कोर्ट मैरिज का बर्बरतापूर्ण अंत

Inter Caste Marriage: गांव के एक परिवार की लड़की से अंतर्जातीय विवाह के बाद शहर से 8 साल बाद लौटे युवक को इसकी सजा उसके ससुराल वालों ने उसकी जान लेकर दी. युवक को यकीन रहा होगा कि 8 साल बाद लड़की का परिवार दोनों को माफ कर देगा, लेकिन उसके गांव में कदम रखते ही ससुराल वाले भूखे शेर की तरह टूट पड़े और उसे मौत के घाट उतार दिया.

8 साल बाद ससुराल आए दामाद को कुल्हाड़ी से काट डाला, कौशाम्बी में इंटर कास्ट कोर्ट मैरिज का बर्बरतापूर्ण अंत
SON-IN-LAW HACKED TO DEATH WITH AN AXE IN KAUSHAMBI

Love Marriage Murder: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से अंतर्जातीय विवाह और उसके बर्बरतापूर्ण अंत का एक घिनौना रूप सामने आया है, जहां शादी के 8 साल बाद गांव लौटे दामाद को ससुराल वालों ने कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला. जिले में हुए इस बर्बरतापूर्ण हत्याकांड का गवाह बना हर शख्स सुन्न पड़ गया है. पीड़ित परिवार ने इस तरीके के बर्बर हत्याकांड के खिलाफ जमकर हंगामा किया.

गांव के एक परिवार की लड़की से अंतर्जातीय विवाह के बाद शहर से 8 साल बाद लौटे युवक को इसकी सजा उसके ससुराल वालों ने उसकी जान लेकर दी. युवक को यकीन रहा होगा कि 8 साल बाद लड़की का परिवार दोनों को माफ कर देगा, लेकिन उसके गांव में कदम रखते ही ससुराल वाले भूखे शेर की तरह टूट पड़े और उसे मौत के घाट उतार दिया.

ये भी पढ़ें-कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन

प्रेम प्रसंग में अंतर्राज्यीय विवाह रोड़ा बनने के बाद मुंबई भाग गया था जोड़ा

रिपोर्ट के मुताबिक मृतक 22 वर्षीय भारत यादव का गांव की एक ब्राह्मण परिवार की लड़की से प्रेम प्रसंग था, लेकिन अंतर्जातीय विवाह रोड़ा बन गया और फिर दोनों घर से भागकर मुंबई चले गए थे, जहां दोनों ने बॉम्बे कोर्ट में कोर्ट मैरिज कर लिया. शादी के 8 साल बीत जाने के बाद भारत यादव पत्नी को अपने गांव अड़हरा वापस लौट आया. लड़की के परिवार को पता चला तो बहाने से बुलाकर बर्बरतापूर्ण तरीके से उसका क़त्ल कर दिया.

एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह

एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह

8 साल बाद गांव लौटे दामाद का ससुरालवालों ने बर्बरतापूर्ण कर दिया कत्ल 

गौरतलब है बर्बरतापूर्ण कत्ल की खबर जैसे फैली पूरे गांव में दहशत फैल गई, पूरा गांव छावनी में बदल गया. मौके पर पहुंची की टीम मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सोमवार शाम लाश जब गांव पहुंची तो परिवार ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया. मृत परिवार ने न्याय को लेकर जमकर हंगामा किया. पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई का भरोसा देने पर शांत हुआ.

ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी

मृतक भारत यादव की विधवा का आरोप है कि उसके मायके वालों ने भारत को धोखा देकर मार डाला, क्योंकि उसको बातचीत के लिए बुलाया था. मृतक की मां और पिता ने इंसाफ के लिए हंगामा किया. पीड़ित परिवार ने लड़की के पिता अशोक पाण्डेय और उनके परिवार के खिलाफ तहरीर देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है.

पीड़ित परिार की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर होगी कड़ी कार्रवाई

पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हत्या की जानकारी प्राप्त हुई तो पुलिस ओर फोरेंसिक टीम मौजूद हैं. परिवार ने गांव के अशोक पाण्डेय और उनके परिवार पर आरोप लगाया है. तहरीर जिस प्रकार की दी जाएगी, फौरन मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें-Amaravati Sex Scandal: एक पीड़िता ने की सुसाइड की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी का साथी उजेर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com