विज्ञापन

घोड़ी से उतारकर दबंगों ने दिव्यांग दूल्हे को घसीटा और बारातियों पर भांजी लाठियां, गांव में तैनात है अब फोर्स

Divyang Dalit Groom Beaten Up: दिव्यांग दलित दूल्हे की बारात निकालने के दौरान दंबगों ने बारात पर अचानक हमला बोल दिया. रछवाई रस्म के दौरान घोड़ी पर सवार दिव्यांग दूल्हे को दंबंगों ने पहले घोड़ी से उतारा और फिर उसके साथ बदसलूकी की. यह सब दबंग मुहल्ले में हुआ. दबंगों को यह नागवार गुजरी कि कोई दलित दूल्हे की बारात घोड़ी पर निकाली जा रही है. 

घोड़ी से उतारकर दबंगों ने दिव्यांग दूल्हे को घसीटा और बारातियों पर भांजी लाठियां, गांव में तैनात है अब फोर्स
DIVYANG DALIT GROOM BEATEN UP AND PULLED OFF FROM MARE

Dalit Barat Procession: सरकार भले ही दावे और वादे करती है कि दलितों पर अब अत्याचार नहीं होते, लेकिन मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक दलित परिवार की बारात में घोड़ी पर सवार एक दिव्यांग दूल्हे से बदसलूकी का मामला गरमा गया है. वारदात दबंगों के मुहल्ले से निकाली जा रही रछवाई के दौरान हुआ. दंबगों द्वारा दूल्हा बने दिव्यांग दलित को न केवल घोड़ी से उतारा गया, बल्कि मारपीट कर उसे अपमानित भी किया गया.

दिव्यांग दलित दूल्हे की बारात निकालने के दौरान दंबगों ने बारात पर अचानक हमला बोल दिया. रछवाई रस्म के दौरान घोड़ी पर सवार दिव्यांग दूल्हे को दंबंगों ने पहले घोड़ी से उतारा और फिर उसके साथ बदसलूकी की. यह सब दबंग मुहल्ले में हुआ. दबंगों को यह नागवार गुजरी कि कोई दलित दूल्हे की बारात घोड़ी पर निकाली जा रही है. 

ये भी पढ़ें-Uninvited Guest: बिना निमंत्रण शादी में पहुंचे युवक को भीड़ ने धुन दिया, स्टॉल पर खाना खाते पकड़ा गया था

दिव्यांग दलित दूल्हे की रछवाई रस्म के दौरान दबंगों ने किया हमला

रिपोर्ट के मुताबिक वारदात हटा थाना क्षेत्र के बिजोरी पाठक गांव से सामने आया है, जहां मंगलवार शाम जब दलित समाज के दूल्हे की रछवाई घोड़ी पर निकाली जा रही थी. इलाके के लोधी समाज के दबंगों ने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी. इस घटना का वीडियो भी दूल्हे पक्ष के लोगों द्वारा बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

बदसलूकी के खिलाफ थाने पहुंचा दलित परिवार

बदसलूकी के खिलाफ थाने पहुंचा दलित परिवार

सभी आरोपियों पर SC-ST एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज हुआ केस

दबंगों की मारपीट से आहत दलित समाज के लोग दूल्हे को लेकर बारात समेत हटा थाने पहुंचे और दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हटा पुलिस ने आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं  में मामला दर्ज किया है. और एहतियातन गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. दूल्हे की एमएलसी कराने के बाद सभी लोग बारात लेकर बक्सवाहा के बूढ़ी सेमरा गाँव के लिए फिर रवाना हुए.

ये भी पढ़ें-वेदांता पॉवर प्लांट दुर्घटना केस में भारी लापरवाही उजागर, जांच में 18 आरोपियों के नाम आए सामने, FIR में वेदांता और NGSL से जुड़े अधिकारियों के नाम

दलित दिव्यांग दूल्हे गोलू पिता की बारात बमोरी बक्सवाहा बूढ़ी सेमरा जिला छतरपुर के लिए जानी थी. मंगलवार शाम जब घोड़ी पर दूल्हे की रछवाई निकाली जा रही थी, तभी दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया. दूल्हे ने बताया कि रछवाई रस्म के दौरान दबंग गुड्डू सिंह, कृष्णा, हाकम, पलटू ने उसे घोड़ी से उतारा और फिर उसके साथ मारपीट की.

ये भी पढ़ें-8 साल बाद ससुराल आए दामाद को कुल्हाड़ी से काट डाला, कौशाम्बी में इंटर कास्ट कोर्ट मैरिज का बर्बरतापूर्ण अंत

दिव्यांग दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतारकर बेरहमी से मारपीट की गई

दूल्हे की मां विद्या अहिरवार ने बताया कि उनके बेटे की रछवाई घोड़ी पर निकल रही थी, लेकिन लोधी समाज के लोगों ने रछवाई निकालने से मना किया. परिवार के लोगों ने जब कहा कि आज उसकी बारात जानी है, तो आरोपियों ने दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतार लिया और उसके साथ मारपीट की. पीड़ित मां के मुताबिक दबंगों ने दिव्यांग होने के बावजूद उनके बेटे को बेरहमी से मारा और बीच-बचाव करने उसकी बहन को भी मारा.

न्याय के लिए थाने में दुल्हे के साथ पहुंचा दलित समाज

न्याय के लिए थाने में दुल्हे के साथ पहुंचा दलित समाज

रछवाई के दौरान दबंगों ने घोड़ी से दूल्हे को नीचे उतार कर पटका

मामले पर हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया की बिजोरी पाठक गांव में गोलू अहिरवार की बारात निकाले जाने के पहले रछवाई निकाली जा रही थी. इस मामले में फरियादी गरीबा अहिरवार ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है. दूल्हे की बारात जाने के पहले गांव में निकाली जा रही रछवाई के दौरान घोड़ी पर सवार दूल्हे के पास आरोपी विश्वनाथ लोधी, बिच्छू लोधी और पलटू पहुंच गए और उसे घोड़ी से नीचे उतारकर मारा-पीटा..

ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी

परिवार दिव्यांग दलित दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतारने को तैयार नहीं था. परिवार के मना करने से दबंगों द्वारा दूल्हे को घोड़ी पर से नीचे उठाकर पटक दिया गया. मामले पर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है और गांव में पुलिस भेज दी गई है, ताकि विवाह की शांति से संपन्न हो सके.

पिछली बार भीम आर्मी ने गांव में दलित परिवार की निकाली थी रछवाई

हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया की बिजोरी पाठक गांव में पहले भी गांव में इसी प्रकार के विवाद पहले भी हो चुके हैं, जब दबंगों के द्वारा दलित समाज के युवक की रछवाई निकालने के दौरान विवाद हुआ था और तब भीम आर्मी ने पंहुचकर गांव में दलित परिवार की रछवाई निकाली थी, लेकिन एक बार हुई इस घटना ने पुलिस और प्रशासन के क्रिया-कलापों को पोल खोल दी है. 

ये भी पढ़ें-कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन

लेखक के बारे में
img
शिव ओम गुप्ता
Chief Sub Edtior
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Damoh News, Divyang Groom, Dalit Beaten Up, Pulled Off From Mare, Clash Between Community
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com