दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दक्षिण‑पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला सामने आया है. युवती का शव उनके घर से बरामद किया गया है. शुरुआती जांच में यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर किए जाने का शक है. इस मामले में घर के एक पूर्व नौकर पर संदेह है, जिसे लगभग एक महीने पहले काम से हटा दिया गया था. घटना के बाद से नौकर फरार बताया जा रहा है.
मौके पर फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच मौजूद है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है. पुलिस अलग‑अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द आधिकारिक बयान जारी करने की बात कही गई है. पूरे इलाके में घटना के बाद सनसनी और दहशत का माहौल है. हर अपडेट के लिए बने रहें.