Youth Beaten Up: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में एक शादी समारोह बिना निमंत्रण पहुंचे एक युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीट डाला. पिटाई से बुरी तरह घायल युवक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया. आरोपी युवक शादी में पहुंचा और चुपचाप खाना खाने लगा. शुरुआत में किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन लोगों को जब शक हुआ कि वह बिना निमंत्रण के आया है, तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और इतना मारा कि उसकी हालत बिगड़ गई.
ये भी पढ़ें-8 साल बाद ससुराल आए दामाद को कुल्हाड़ी से काट डाला, कौशाम्बी में इंटर कास्ट कोर्ट मैरिज का बर्बरतापूर्ण अंत
लात-घूसों से लोगों ने इतना मारा की युवक बेहोश होकर गिर पड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक शादी में बिना निमंत्रण पहुंचकर खाना खाने वाले युवक की खबर फैली तो देखते ही देखते लोग गुस्से में आ गए और युवक को लोग पीटने लग गए. युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा गया. थप्पड और, लात-घूसे इतने बरसाए गए कि वो घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और शादी की खुशियों के बीच चीख-पुकार मच गई.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है. मामले पर क्राइम इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि युवक गेस्ट हाउस में खाना खाने के लिए गया था, वहां मौजूद लोगों ने उससे पूछताछ की, लेकिन सही जवाब नहीं मिलने पर कुछ लोगों ने मारा-पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई.

युवक ने पी रखी थी और बेहोशी की हालत में शादी के घर में घुस गया
युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने पछैया से कच्ची शराब पी रखी थी और बेहोशी की हालत में शादी के घर में घुस गया और वहां स्टॉल पर लगा भोजन करने लगा. फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना ने समाज की संवेदनशीलता और कानून व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
ये भी पढ़ें-कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं