- मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 से ज्यादा IAS अफसरों के तबादले
- मंत्रालय में भी बड़ा बदलाव, ACS और PS स्तर पर नई नियुक्तियां
- पन्ना, भिंड, रायसेन, सिंगरौली को मिले नए कलेक्टर
मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 से अधिक अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए. इस फेरबदल में जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, भिंड, पन्ना, शाजापुर, बुरहानपुर, हरदा, बालाघाट और सिंगरौली समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. वहीं मंत्रालय स्तर पर भी कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेशों को आगामी प्रशासनिक प्राथमिकताओं और विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

MP IAS Transfer List
Photo Credit: GAD Order का कॉपी
11 जिलों को मिले नए कलेक्टर
तबादला सूची के अनुसार पन्ना कलेक्टर उषा परमार को हटाकर भोपाल में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. उनकी जगह बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह को पन्ना की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा को भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास तथा एड्स नियंत्रण सोसायटी का संचालक बनाया गया है. उनकी जगह MPSEDC के प्रबंध संचालक आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम का नया कलेक्टर बनाया गया है.

MP IAS Transfer List
Photo Credit: सरकारी आदेश की कॉपी
भिंड, रायसेन और सिंगरौली में भी बदलाव
उप सचिव सहकारिता पवन कुमार जैन को भिंड कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वहीं वर्तमान कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है. रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के स्थान पर किसान कल्याण विभाग के उप सचिव रोहित सिसोनिया को रायसेन का नया कलेक्टर बनाया गया है. सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया गया है. उनकी जगह अंकित अस्थाना को सिंगरौली की कमान सौंपी गई है.

MP IAS Transfer List
Photo Credit: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी लिस्ट की कॉपी
शाजापुर, बालाघाट और हरदा में नई नियुक्तियां
शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया गया है. इंदौर विकास प्राधिकरण के CEO डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े अब शाजापुर के नए कलेक्टर होंगे.
आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि विवेक कुमार को बुरहानपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मंत्रालय में भी बड़े स्तर पर बदलाव
वरिष्ठ IAS अधिकारी रश्मि अरुण शमी को अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत और खाद्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रभार भी दिए गए हैं.
जॉन किंग्सली ए.आर. को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि संदीप केरकेट्टा को इंदौर विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है.
कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं. शोभित जैन को आयुष विभाग के साथ कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. संकेत भोंडवे को नगरीय प्रशासन विभाग के साथ मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली के आवासीय आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है.

इनको मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
Photo Credit: GAD द्वारा जारी लिस्ट
भरत यादव को सड़क विकास निगम के साथ जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है. वहीं अभय बेडेकर को पर्यटन विकास निगम के साथ आयुक्त पुरातत्व एवं संग्रहालय की जिम्मेदारी दी गई है.
यह भी पढ़ें : MP में 11 IAS के तबादले: आईएएस निधि निवेदिता और नेहा जैन को मिली नई जिम्मेदारी, 6 जिलों के CEO बदले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं