विज्ञापन

1460 दिन में 12 लाख नशे में बर्बाद किए, 19 साल के सर्वेश ने दुनिया छोड़ने से पहले बयां किया दर्द

मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने नशे में 1460 दिन और 12 लाख रुपये गंवाने के बाद दुनिया छोड़ दी. मौत से पहले जारी वीडियो में युवा पीढ़ी को बचाने की अपील की. पुलिस ने नशीला इंजेक्शन बेचने वाले मेडिकल को सील कर दिया है.

1460 दिन में 12 लाख नशे में बर्बाद किए, 19 साल के सर्वेश ने दुनिया छोड़ने से पहले बयां किया दर्द
morena sarvesh rathore 12 lakh loss drug addiction termin injection

मुरैना: मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां पुलिस 'नशे से दूरी' अभियान के तहत जनजागरूकता फैलाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मुरैना जिले से नशीली दवाओं के काले कारोबार और उससे एक हंसते-खेलते परिवार के तबाह होने की रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है. पोरसा थाना क्षेत्र की गंगाराम वाली गली (गांधी नगर) निवासी 19 वर्षीय सर्वेश राठौर ने नशे की लत, आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 315 बोर के देसी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

खुदकुशी करने से ठीक पहले सर्वेश ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी किया. जिसमें उसने बीते 4 साल यानी 1460 दिन में नशे में 10 से 12 लाख रुपये बर्बाद होने का दर्द साझा किया. उसने कांपती आवाज में पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई कि पोरसा नगर की लगभग 60 से 70 फीसदी युवा पीढ़ी इस जानलेवा नशे के जाल में फंस चुकी है; यदि समय रहते इन अवैध दवा विक्रेताओं पर शिकंजा नहीं कसा गया, तो कई और घर चिरागहीन हो जाएंगे. 
morena porsa youth sarvesh rathore 12 lakh loss drug addiction.

morena porsa youth sarvesh rathore 12 lakh loss drug addiction.

300 से 500 रुपये में बिक रहा था 'टरमिन' का जानलेवा डोज

मृतक के परिजनों और वायरल वीडियो के आधार पर जांच में सामने आया कि सर्वेश 'टरमिन' (Termin) नामक इंजेक्शन का गंभीर रूप से आदी हो चुका था. मूल रूप से यह दवा मरीजों में गिरते हुए ब्लड प्रेशर (BP) को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टरों की सख्त देखरेख में दी जाती है. हालांकि, पोरसा का 'अग्रवाल मेडिकल स्टोर' इस प्रतिबंधित इंजेक्‍शन का इस्तेमाल युवाओं को नशे की लत लगाने के लिए कर रहा था. 

एक डोज के लिए 300 से 500 रुपये तक वसूले जाते थे. परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक उनके बेटे को पैसों के लिए प्रताड़ित कर रहा था.  इसी दबाव और शारीरिक व आर्थिक बर्बादी से टूटकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. 
पोरसा का अग्रवाल मेडिकल स्टोर पुलिस ने किया सील.

पोरसा का अग्रवाल मेडिकल स्टोर पुलिस ने किया सील.

वीडियो वायरल होने के बाद जागा ड्रग्स विभाग, सील हुई दुकान

सर्वेश की आत्महत्या और उसका वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस और ड्रग्स विभाग में हड़कंप मच गया. पोरसा पुलिस ने अग्रवाल मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ आपराधिक मामला कर उसे सील कर दिया है. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों के बयानों और सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है.

अरे! नशे की जद में IPS प्रशांत चौबे? बोले- इस पुड़िया ने घर का सामान बिकवा दिया, सोशल मीडिया पर खुद डाला वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Morena News, MP News, Drug Addiction In MP, Drug Addiction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com