Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज कर रही है. इस योजना की पहली किस्त पीएम मोदी (PM Modi) ने जारी की थी. अब तक योजना के तहत 15 हजार 595 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है. यह तथ्य स्वयं बताता है कि योजना किस व्यापक स्तर पर महिलाओं के जीवन और आर्थिक स्थिरता से जुड़ चुकी है. राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत आधारशिला है. नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार व समाज के फैसलों में अधिक प्रभावी भूमिका निभा रही हैं. प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) प्रणाली के कारण दूर-दराज और नक्सल प्रभावित इलाकों तक भी योजना का लाभ बिना रुकावट पहुँच रहा है.
महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ की मेरी 70 लाख बहनों को हर महीने मिल रही वित्तीय सहायता ने उनकी आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता दोनों बढ़ाई हैं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 12, 2025
प्रदेश भर में निर्माणाधीन 179 महतारी सदनों का निर्माण महिलाओं के कौशल, प्रशिक्षण और प्रगति का नया केंद्र बनेगा।
रेडी-टू-ईट परियोजना जैसे… pic.twitter.com/Rx5fDRMllx
हर महीने 1,000 रुपये से बड़ा बदलाव
योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर माह 1,000 रुपये सीधे बैंक खातों में दिए जा रहे हैं. यह राशि भले ही कम दिखाई दे, लेकिन नियमित भुगतान से महिलाओं के दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण सुधार आया है. घर की जरूरतें पूरी करना आसान हुआ है, बचत की आदत मजबूत हुई है और आर्थिक निर्णयों में उनका दखल बढ़ा है.
#WATCH | मैं छत्तीसगढ़ की बहनो को महतारी वंदन योजना के लिए भी बधाई देता हूँ। इस योजना से लाखों बहेनो को फायदा होगा।
— SansadTV (@sansad_tv) February 24, 2024
साथियों.... छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान, प्रतिभाशाली नौजवान और प्रकृति का खज़ाना है। - @narendramodi @PMOIndia @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/gvgNL0BRN7
ग्रामीण और शहरी इलाकों में कई महिलाएं इस राशि का उपयोग छोटे व्यवसाय शुरू करने में कर रही हैं. कहीं आर्टिफिशियल ज्वेलरी का काम, कहीं पापड़ और खाद्य सामग्री का निर्माण, तो कहीं ब्यूटी और श्रृंगार की दुकानों का संचालन, ये यह सब दर्शाता है कि सही नीति और समर्थन मिलने पर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र पहचान बना रही हैं.
महतारी वंदन योजना से सशक्त होगी प्रदेश की नारी शक्ति. #MahtariVandanYojna #महतारी_वंदन_योजना pic.twitter.com/SDuDSgDwP8
— Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur (@MCBDistrictCG) March 6, 2024
परिवार की सुरक्षा के लिए मजबूत सहारा
यह योजना मजदूर वर्ग, छोटे किसानों और सीमित आय वाले परिवारों के लिए भी सुरक्षा कवच सिद्ध हो रही है. बच्चों की शिक्षा, इलाज और आपातकालीन खर्चों को लेकर पहले जैसी चिंता अब नहीं रही. कई महिलाएं भविष्य के लिए बचत और योजनाएं बनाने लगी हैं. सुकमा, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में भी योजना का सुचारू क्रियान्वयन इसकी सफलता का बड़ा प्रमाण है.
यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Yojana से जुड़ेंगी नियद नेल्लानार गांवों की महिलाएं, शुरू हो गए आवेदन, जानिए क्या हैं नियम?
नियद नेल्ला नार योजना से 7,763 महिलाएं जुड़ीं
योजना को और व्यापक रूप देने के लिए नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से अब तक 7,763 नई महिलाओं को जोड़ा गया है. महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को और मजबूती प्रदान कर रही है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पात्र महिला तक लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुँचना चाहिए.
24वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं को सीधा फायदा
नारायणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी की गई. इस मौके पर प्रदेश की 68 लाख 39 हजार 592 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 641 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की गई. 24वीं किस्त के बाद योजना के तहत कुल वितरित राशि बढ़कर 15 हजार 595.77 करोड़ रुपये हो गई है. नारायणपुर जिले में 27 हजार 272 हितग्राहियों के खातों में 2 करोड़ 72 लाख 72 हजार रुपये भेजे गए. सरकार का दावा है कि यह आर्थिक सहायता महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा भावना और स्वावलंबन को मजबूती दे रही है.
महतारी वंदन योजना बनी परिवर्तन की मिसाल
प्रदेश के कई जिलों से महिलाओं के अनुभव सामने आए हैं. कोरबा जिले के रामपुर क्षेत्र की बहुरा कौशिक और उनकी बहू सविता कौशिक को अब तक 24 किस्तों में कुल 24 हजार रुपये की राशि मिली है. दोनों का कहना है कि समय पर मिलने वाली सहायता से घरेलू खर्चों का प्रबंधन आसान हुआ है और जरूरत के समय आर्थिक निर्भरता कम हुई है. महिलाओं के अनुसार, इस योजना ने परिवार में सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाया है.
यह भी पढ़ें : Mahatari Vandan Yojana: 20वीं किस्त आज; दंतेश्वरी माई की धरती से 65 लाख महिलाओं को अमित शाह के हाथों सौगात
यह भी पढ़ें : Budget 2026: गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर विशेष फोकस; MP के CM डॉ मोहन यादव ने बजट पर क्या कुछ कहा
यह भी पढ़ें : इंदौर मैराथन में आर्यन की मौत; CPR दिया, फिनिशन लाइन से 100 मीटर पहले टूटा दम
यह भी पढ़ें : Budget 2026: पीएम मोदी ने बजट प्रतिक्रिया में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की तारीफ, वित्त मंत्री ने किया ये ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं