Central Government Disaster Aid: प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 के दौरान आई बाढ़, फ्लैश फ्लड, बादल फटने, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान ‘मोन्था' जैसी आपदाओं से क्षतिग्रस्त राज्यों के लिए 1,912.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता (NDRF Assistance India) को मंजूरी दी है. इस निर्णय के तहत छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Disaster Relief) को 15.70 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है.
NDRF से सहायता जारी, राहत एवं पुनर्वास कार्यों में आएगी तेजी
केंद्र सरकार द्वारा यह राशि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से जारी की जा रही है, ताकि प्रभावित राज्यों में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके. समिति के निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत 15.70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता सीधे राज्य को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्यों की गति बढ़ेगी.
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता : केंद्र
केंद्र सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान कर रही है. आपदा की स्थिति में राहत सामग्री, पुनर्वास कार्य और त्वरित संसाधन उपलब्ध कराना केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.
पहले से जारी राशि के अतिरिक्त मिली नई सहायता
केंद्र सरकार स्पष्ट करती है कि यह सहायता पहले से उपलब्ध कराए गए संसाधनों के अतिरिक्त है. वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान ही केंद्र ने आपदा प्रबंधन के लिए बड़ी राशि राज्यों को जारी की है. State Disaster Response Fund (SDRF) के तहत 28 राज्यों को 20,735.20 करोड़ रुपये जबकि National Disaster Response Fund (NDRF) से 21 राज्यों को 3,628.18 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं.
आपदा जोखिम को कम करने के लिए बड़े कदम
आपदा जोखिम में कमी लाने और दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त संसाधन भी उपलब्ध कराए हैं. State Disaster Mitigation Fund (SDMF) से 23 राज्यों को 5,373.20 करोड़ रुपये और National Disaster Mitigation Fund (NDMF) से 21 राज्यों को 1,189.56 करोड़ रुपये जारी कर विभिन्न राज्यों में आपदा प्रबंधन ढांचे को मजबूत किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी; CM मोहन यादव ने 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, घाटीगांव से मिली सौगातें
यह भी पढ़ें : गुना में मानसिक रूप से कमजोर लोगों को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी करायी; 4 का रेस्क्यू, एक लापता
यह भी पढ़ें : ग्वालियर में टैंकर से डीजल चोरी; रोकने पर बदमाशों की फायरिंग, व्यापारी बाल-बाल बचा
यह भी पढ़ें : शर्मनाक! कोचिंग में नाबालिग छात्रा से शिक्षक की अश्लील हरकत; पॉक्सो एक्ट में FIR, शिवपुरी में उबाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं