विज्ञापन

MP News: 70 वर्षीय किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला-15 साल बाद पिता के मर्डर का बदला लिया

Madhya Praesh News: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के विलाव गांव में 70 वर्षीय रामसिया यादव की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। आरोपी गोदन सिंह ने कहा कि उसने 15 साल पहले हुए अपने पिता की हत्या का बदला लिया। मृतक परिवार ने आरोपों को खारिज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

MP News: 70 वर्षीय किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला-15 साल बाद पिता के मर्डर का बदला लिया

Madhya Praesh News: मध्‍य प्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग रामसिया यादव की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. खेत में खून से लथपथ शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

बकरी चराने गए थे खेत, नहीं लौटे घर

मृतक रामसिया यादव मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर बेसली नदी के किनारे स्थित अपने खेत पर बकरी चराने गए थे. देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए. इसी बीच खेत की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने खून से लथपथ एक शव पड़ा देखा. पास जाकर पहचान की तो वह रामसिया यादव थे. ग्रामीणों ने तत्काल मृतक के बेटे राजेन्द्र यादव को सूचना दी. मौके पर पहुंचे राजेन्द्र ने पिता के शरीर पर कुल्हाड़ी के कई गहरे घाव देखे, जिससे स्पष्ट था कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई है.

शराब के दौरान हुआ विवाद, फिर ताबड़तोड़ वार

ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय गांव का गोदन सिंह अपने कुछ साथियों के साथ खेत के पास बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका रामसिया यादव से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गोदन सिंह ने रामसिया यादव की कुल्हाड़ी उठाई और बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई बार वार किए, जिससे मौके पर ही रामसिया यादव की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी यह कहते हुए मौके से फरार हो गया कि उसने अपने पिता की हत्या का बदला ले लिया है.

15 साल पहले हुई थी आरोपी के पिता की हत्या

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया कि करीब 15 साल पहले उसके पिता की हत्या हुई थी. उसका आरोप है कि उस हत्या के पीछे मृतक पक्ष का हाथ था और वह लंबे समय से बदले की भावना रखे हुए था. हालांकि मृतक के परिजनों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि आरोपी के पिता की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी. उस घटना से रामसिया यादव या उनके परिवार का कोई संबंध नहीं था. मृतक के नाती ने भी साफ तौर पर कहा है कि उनके परिवार का उस पुराने हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही ऊमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हत्या पूर्व नियोजित थी या अचानक हुए विवाद का परिणाम.

गांव में दहशत, पुलिस कर रही निगरानी

घटना के बाद विलाव गांव में तनाव और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों में चर्चा है कि 15 साल पुरानी रंजिश ने एक और परिवार को तबाह कर दिया. पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कर रही है. फिलहाल ऊमरी थाना पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से गहन पूछताछ जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP News, MP Hindi News, MP Latest News, Madhya Pradesh News, Madhya Pradesh Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com