विज्ञापन

प्रेमी के साथ संबंध बनाने के बाद 3 बच्चों की मां ने पति को मरवा दिया, 5 महीने से चल रहा था अफेयर

खंडवा एसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि एक जुलाई रात महिला का प्रेमी उसके घर और दोनों ने संबंध बनाए. इसके बाद दोनों ने पति केदार की हत्या कर दी.

प्रेमी के साथ संबंध बनाने के बाद 3 बच्चों की मां ने पति को मरवा दिया, 5 महीने से चल रहा था अफेयर
खंडवा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी.

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में घर के बाहर सो रहे युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पंधाना थाना पुलिस ने केदार की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी रिंकू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. दोनों ने पूछताछ में बताया कि करीब 5 महीने से चल रहे उनके प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों में पति रास्ते का रोड़ा बन रहा था. प्रेमी करण रिंकू से शादी करना चाहता था, इसलिए उसने केदार के सिर पर लकड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी. 

जानकारी के अनुसार, मृतक 32 वर्षीय केदार और उसकी पत्नी रिंकू मजदूरी करते थे. दोनों की तीन संतानें हैं, जिनमें बड़े बेटे की उम्र 9 वर्ष है. मृतक केदार हेला पड़ावा का रहने वाला था, जो पिछले कुछ साल से अपनी ससुराल कुसुम्बिया में ही रह रहा था. करीब 5 महीने पहले वे और आसपास के गांवों के कुछ लोग महाराष्ट्र मजदूरी करने गए थे. इसी बीच पड़ोस के उमरदा गांव के करण से रिंकू का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया, जो लगातार जारी था. 

रात में घर आए प्रेमी से बनाए संबंध, फिर पति को मरवाया  

खंडवा एसपी गजेंद्र सिंह कंवर के अनुसार, 1 जुलाई घटना वाली रात केदार घर के बाहर सो रहा था. इसी दौरान महिला का प्रेमी करण घर में घुसा और दोनों के बीच संबंध बने. इस दौरान महिला ने प्रेमी करण से कहा कि उसका पति दोनों के बीच रास्ते का रोड़ा बन रहा है, उसे रास्ते से हटा दो. प्रेमिका की बात सुनकर करण ने भी केदार को रास्ते से हटाने का मन मनाया. उसने घर के बाहर सो रहे केदार के सिर पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या की और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों (रिंकू और करण) को गिरफ्तार कर करीब 9 घंटे के भीतर इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

Vivekanand Tiwari: दादा अंग्रेजों की पुलिस में रहे, खुद SI बनने से चूके; निलंबित कांस्टेबल विवेकानंद की कहानी

झोपड़ी का खंभा था उखड़ा, मिले थे भागने के निशान

खंडवा डीएसपी अनिल सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुसुम्बिया गांव में एक व्यक्ति का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला है. प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लगने पर पूछताछ की गई, तो मृतक की पत्नी और बच्चे घर पर अकेले पाए गए. पत्नी के अनुसार, वह घर के अंदर सो रही थी, इसलिए उसे कुछ जानकारी नहीं थी. घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई, तो मौके पर एक व्यक्ति के भागने के निशान मिले. इसके साथ ही मृतक के झोपड़ीनुमा घर का एक लकड़ी का खंभा भी उखड़ा हुआ था, जिससे संदेह हुआ कि आरोपी कोई परिचित ही है. आसपास के लोगों से पूछताछ में उमरदा गांव के रहने वाले एक संदेही करण का नाम सामने आया, जो खंडवा में रहकर किसी दाल मिल में काम करता था.

प्रेमिका से करनी थी शादी, इसलिए पति को उतारा मौत के घाट

पुलिस ने जब करण को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि घटना के वक्त रात को वही मौके पर मौजूद था. केदार की पत्नी रिंकू के साथ अवैध संबंध के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. उसने पुलिस को बताया कि वह रिंकू से साथ शादी करना चाहता था, इसी कारण उसने केदार को रास्ते से हटा दिया. आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. \

सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम रोक का आदेश देने को इच्छुक नहीं

पत्नी बोली- पति प्रेम प्रसंग में बन रहा था बाधा 

खंडवा एसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि करीब 5 महीने से दोनों आरोपियों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और इस दौरान कई बार उनके बीच अवैध संबंध बने थे. घटना की रात भी दोनों के बीच मृतक के घर में ही अवैध संबंध बने. इसके बाद मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी से कहा कि उसका पति दोनों के बीच रास्ते का रोड़ा बन रहा है, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया जाए. इसके बाद आरोपी करण ने सो रहे केदार के सिर पर लकड़ी से जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आज दोनों आरोपियों (प्रेमी और प्रेमिका) को कोर्ट में पेश करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है.

महिला के बाल काटे, कपड़े फाड़े, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया; संपत्ति विवाद में उज्जैन में 11 पर केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khandwa Crime, Khandwa News Today, Khandwa News, MP News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com