विज्ञापन

IPS Transfer MP: भोपाल में बदले अधिकारी, इकबाल प्रशासन के नए DIG, सिमाला को महिला सुरक्षा का जिम्मा; देखें लिस्ट

IPS Transfer MP: मध्य प्रदेश शासन के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. आदेश में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर के अधिकारी शामिल हैं.

IPS Transfer MP: भोपाल में बदले अधिकारी, इकबाल प्रशासन के नए DIG, सिमाला को महिला सुरक्षा का जिम्मा; देखें लिस्ट
IPS Officers Transfer in MP, New Roles for DIGs & AIGs.

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में 3 मई 2026 को हुए तबादले के बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षकों (Deputy Inspector Generals of Police) के बीच कामों का बंटवारा हो गया है. पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल द्वारा 05 मई 2026  को जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस सूची में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर के अधिकारी शामिल हैं. अवधेश गोस्वामी कल्याण/लेखा और रियाज इकबाल प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि आईपीएस सिमाला प्रसाद को महिला सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है. 

किसे कहां मिली पोस्टिंग? 

  • अवधेश गोस्वामी (2009): इन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण/लेखा) बनाया गया है.
  • मनीष अग्रवाल: डीआईजी प्रशिक्षण.
  • प्रशांत खरे: डीआईजी सीआईडी.
  • मनोज राय: डीआईजी चयन और भर्ती.
  • रियाज इकबाल (2011): अब उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) की जिम्मेदारी संभालेंगे.
  • किरणलता केरकेट्टा (2010): इन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक (शिकायत) पद पर पदस्थ किया गया है.
  • राहुल कुमार लोढ़ा (2011): इन्हें महत्वपूर्ण इकाई (एसटीएफ) में उप पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.
  • सिमाला प्रसाद (2011): इन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा) की कमान सौंपी गई है.
  • शिवदयाल (IPS 2012): वर्तमान में उप पुलिस महानिरीक्षक (PHQ) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब उप पुलिस महानिरीक्षक (विसबल), पुलिस मुख्यालय, भोपाल की नई जिम्मेदारी दी गई है.
  • मनीष खत्री (IPS 2016): जो सहायक पुलिस महानिरीक्षक (PHQ) के रूप में तैनात थे, उन्हें अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अआवि), पुलिस मुख्यालय, भोपाल नियुक्त किया गया है.
  • रामाश्रय प्रजापति (IPS 2016): इन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन एवं भर्ती), पुलिस मुख्यालय, भोपाल के महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ किया गया है. 
Latest and Breaking News on NDTV

 

Latest and Breaking News on NDTV

IPS Transfer MP: मध्य प्रदेश के 19 जिलों के एसपी बदले, नई पीढ़ी को मिली कमान, 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com