विज्ञापन

इंदौर में चलती कार पर गिरा इमली का पेड़, डिप्टी डायरेक्टर की मां की मौत, डॉक्‍टर को आंखें दिखाकर लौट रही थीं

नर्मदा विकास प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर पूर्णिमा सिंह की मां की कार पर पेड़ गिरने से मौत हो गई. बारिश और आंधी के बीच हुए इस हादसे में एक रिश्‍तेदार भी घायल हुई है.

इंदौर में चलती कार पर गिरा इमली का पेड़, डिप्टी डायरेक्टर की मां की मौत, डॉक्‍टर को आंखें दिखाकर लौट रही थीं
Indore accident news: नर्मदा विकास प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर की मां की हादसे में मौत.

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में बारिश और तेज आंधी के बीच करीब 70 साल पुराना इमली का पेड़ एक चलती कार पर गिर गया. हादसे में कार सवार नर्मदा विकास प्राधिकरण (NVDA) के डिप्टी डायरेक्टर पूर्णिमा सिंह की बुजुर्ग मां की मौत हो गई. हादसे में एक अन्‍य महिला घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. 

Indore accident news: पेड़ गिरने से बुरी तरह दब गई थी कार.

Indore accident news: पेड़ गिरने से बुरी तरह दब गई थी कार.

राधा देवी की मौत, रिशतेदार घायल 

भारी-भरकम पेड़ के कार पर गिरने से वह बुरी तरह जख्‍मी हो गई. लोगों ने तत्‍काल किसी तरह कार सवार लोगों को बाहर निकाला. हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी गई, लेकिन उसके पहुंचने में देरी होने पर पुलिस की डायल 112 से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में 78 वर्षीय राधा देवी पति गोबिंद दास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 55 वर्षीय रिश्तेदार वैशाली जायसवाल घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 
Indore tree accident news: हादसे में बुरी तहर क्षतिग्रस्‍त हुई कार.

Indore tree accident news: हादसे में बुरी तहर क्षतिग्रस्‍त हुई कार.

डॉक्‍टर को दिखाकर लौट रहा था परिवार 

यह दर्दनाक हादसा इंदौर की एमजी रोड थाना क्षेत्र के दरगाह चौराहे के पास हुआ. पुलिस के अनुसार, NVDA के डिप्टी डायरेक्टर पूर्णिमा सिंह की मां राधा देवी अपनी आंखों का इलाज कराने गईं थी. वे परिवार के सदस्‍यों के साथ वापस घर जा रहीं थीं, इस दौरान यह हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही एमजी रोड पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची. पेड़ को काटकर हटाया और बचाव कार्य शुरू किया.  

बैठक में थे डिप्टी डायरेक्टर

हादसे में समय बुजुर्ग राधा देवी की बेटी और नर्मदा विकास प्राधिकरण में डिप्टी डायरेक्टर पूर्णिमा सिंह कमिश्नर के साथ एक बैठक कर रहे थे. हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों तत्काल मीटिंग छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore Accident News, Indore Crime News, Indore Crime, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com