एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच निशिन में खेला जा रहा है. जहां पारी का आगाज करते हुए दनादन रन ठोक रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की पारी पर लगाम लग गया है. युवा बल्लेबाज को विपक्षी टीम के कप्तान सहान अराछिगे ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. जिनका शानदार कैच सिनेथ जयवर्धने ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व वैभव ने पारी का आगाज करते हुए कुल 21 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 180.95 की स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से छह चौके और दो खूबसूरत छक्के देखने को मिले.
हूबहू अभिषेक की तरह आउट हुए वैभव
मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी हूबहू अभिषेक शर्मा की तरह आउट हुए. उन्होंने अराछिगे की गेंद पर क्रीज छोड़कर ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर शॉट लगाने का प्रयास किया. जहां वह गेंद की पकड़ और टर्न पर चकमा खा गए. परिणाम यह रहा कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए हवा में शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में चली गई. यहां सिनेथ जयवर्धने ने कोई गलती नहीं की और कुछ इंच ऊपर गेंद को लपकते हुए उन्हें पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया.
See ball hit ball!
— lightningspeed (@lightningspeedk) October 1, 2026
Vaibhav once again got India off to a flyer on a difficult pitch.
38 (21b 6x4 2x6) SR: 180.95.#INDvSL #AsianGames #Japan #TeamIndia #T20I #VaibhavSooryavanshi #AichiNagoya2026pic.twitter.com/gAG9imxLUw
वैभव सूर्यवंशी का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
खबर लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी ने भारत की तरफ से कुल सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से सात पारियों में 32.17 की औसत से 231 रन निकले हैं. जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. 81 रनों की खेली गई अर्धशतकी पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च अर्धशतकीय पारी है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: छक्का पड़ा तो झूम उठे फैंस, अगली ही गेंद पर लौट गए अभिषेक, सेमीफाइनल में हुआ बड़ा खेला!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं