विज्ञापन

एक अश्लील वीडियो ने डुबोया करियर, संस्पेशन के साथ मिला डिमोशन, हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल बने दीपक थापा

Obscene Video Case: मामला पुलिस कॉलोनी से जुड़ा हुआ है, जहां दीपक थापा पर कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप लगे थे. स्थानीय महिलाओं ने इस पूरे मामले की शिकायत सीधे पुलिस कमिश्नर से की थी, जिसके बाद जांच की गई और जांच में शिकायत सही पाया गया और थापा के खिलाफ कार्रवाई की गई है. 

एक अश्लील वीडियो ने डुबोया करियर, संस्पेशन के साथ मिला डिमोशन, हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल बने दीपक थापा
DEEPAK THAPA DEMOTED FROM HEAD CONSTABLE TO CONSTABLE

 Head Constable Suspension: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने “ऑपरेशन क्लीन” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरूवार को एक हेड कांस्टेबल को सख्त सजा दी है. विभाग ने हेड कांस्टेबल दीपक थापा को निलंबित करते हुए उसका पद घटाकर कांस्टेबल कर दिया है. आरोपी पुलिसकर्मी की अश्लील हरकतों से जुड़े वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद विभाग हरकत में आया और दीपक थापा का डिमोशन और सस्पेंशन एक साथ हो गया.

मामला पुलिस कॉलोनी से जुड़ा हुआ है, जहां दीपक थापा पर कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप लगे थे. स्थानीय महिलाओं ने इस पूरे मामले की शिकायत सीधे पुलिस कमिश्नर से की थी. जांच में शिकायत को सही पाया गया और दीपक थापा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. 

ये भी पढ़ें-मोनालिसा के आरोपों को मां ने बताया झूठ, पिता जयसिंह बोले- 'डायेक्टर सनोज मिश्रा उसे बेटी मानता है'

पुलिसकर्मी लंबे समय से कॉलोनी में अशोभनीय हरकतें कर रहा था

रिपोर्ट के मुताबिक हेड कांस्टेबल दीपक थापा के खिलाफ लिखित शिकायत में बताया गया था कि आरोपी पुलिसकर्मी लंबे समय से कॉलोनी में अशोभनीय हरकतें कर रहा था, जिससे महिलाओं में डर और आक्रोश का माहौल बन गया था. शिकायत और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने बिना देरी किए सख्त कदम उठाया.

विभागीय कार्रवाई में दीपक थापा का निलंबन-डिमोशन एक साथ हुआ

गौरतलब है प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद हेड कांस्टेबल दीपक थापा को पहले निलंबित किया गया और फिर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे हेड कांस्टेबल से डिमोट कर साधारण कांस्टेबल बना दिया गया. मामले पर प्रतिक्रिया में पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि विभाग की छवि खराब करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें-VIDEO: बुजुर्ग महिला को लात-घूंसों से पीटा, जातिसूचक गाली-गलौज के बाद बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल

ऑपरेशन क्लीन के तहत विभाग जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है

हेड कांस्टेबल दीपक थापा के खिलाफ हुई विभागीय कार्रवाई से पुलिस विभाग ने साफ संदेश दिया है कि कानून के रखवालों को भी कानून का पालन करना होगा, वरना सख्त कार्रवाई तय है. यह कार्रवाई उन भ्रष्टाचारी और कुकर्मी सरकारी कर्मचारियों के लिए साफ संदेश है कि अब बुरे काम के लिए कभी भी किसी को इम्यूनिटी नहीं मिलेगी. 

ये भी पढ़ें- Maa Bamleshwari Temple: 1000 सीढ़ी चढ़कर श्रद्धालु पहुंचते हैं मंदिर, नवरात्रि में लगता है तांता, सुरक्षा में तैनात होते हैं 1200 जवान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com