विज्ञापन

हनीट्रैप गैंग के साथ गिरफ्तार महिला निकली HIV पॉजिटिव, अश्लील वीडियो बनाकर वसूलते थे लाखों रुपये

मध्य प्रदेश के भिंड में एक शातिर हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश हुआ है. गिरफ्तार महिला जांच में HIV पॉजिटिव पाई गई है, जिससे पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यह गिरोह लोगों को फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाता था और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलता था.

हनीट्रैप गैंग के साथ गिरफ्तार महिला निकली HIV पॉजिटिव, अश्लील वीडियो बनाकर वसूलते थे लाखों रुपये

मध्य प्रदेश के भिंड में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग का मामला अब और भी चौंकाने वाला हो गया है. जिस महिला को पुलिस ने इस गैंग के साथ गिरफ्तार किया था, वह जांच में HIV पॉजिटिव निकली है. इस खुलासे के बाद मामले ने नया और गंभीर मोड़ ले लिया है. अब सिर्फ ठगी और ब्लैकमेलिंग ही नहीं, बल्कि इस गैंग के संपर्क में आए लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ा खतरा सामने आ रहा है.

दरअसल, भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग की जांच के दौरान पुलिस को बड़ा खुलासा हाथ लगा. गिरफ्तार महिला को जब मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, तो रिपोर्ट में वह HIV पॉजिटिव पाई गई. बताया गया है कि वह पिछले तीन साल से इस बीमारी का इलाज भी करा रही थी, लेकिन इसके बावजूद वह गैंग की गतिविधियों में सक्रिय थी.

चार आरोपियों में दो महिलाएं शामिल

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें बबलू उपाध्याय और अखिलेश बघेल समेत दो महिलाएं शामिल हैं. पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली, जिसके बाद हजूरी पुरा गांव में घेराबंदी कर सभी को पकड़ा गया. फिलहाल आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है.

मोबाइल और लैपटॉप से मिले अहम सबूत

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप से कई महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मिले हैं. इनमें कथित तौर पर अश्लील वीडियो और पैसों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं. इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अब गैंग के नेटवर्क को खंगाल रही है. शुरुआती जांच में एक वकील का नाम भी सामने आया है, जिस पर लेनदेन में मदद करने का आरोप है.

ऐसे फंसाते थे शिकार

पुलिस के मुताबिक, गिरोह की महिलाएं पहले युवकों और बुजुर्गों को प्रेमजाल में फंसाती थीं. इसके बाद उनसे शारीरिक संबंध बनाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए जाते थे. फिर गिरोह के अन्य सदस्य उन वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करते थे और लाखों रुपये की मांग करते थे. पैसे नहीं देने पर झूठे केस और समाज में बदनामी की धमकी दी जाती थी.

किसान की शिकायत से खुला राज

इस पूरे मामले का खुलासा एक 60 वर्षीय किसान की शिकायत के बाद हुआ. पीड़ित ने बताया कि उसे महिला ने अपने जाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद उससे 7 लाख रुपये की मांग की गई. किसान ने शुरुआत में 5 हजार रुपये दिए, लेकिन दबाव लगातार बढ़ता गया और उसे जमीन बेचने तक के लिए मजबूर किया जाने लगा.

मामला हुआ और संवेदनशील

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की और पूरे गैंग का भंडाफोड़ किया. लेकिन अब महिला के HIV पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आने के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है. पुलिस उन लोगों की भी जानकारी जुटा रही है, जो इस गिरोह के संपर्क में आए थे. साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इस गैंग में और कितने लोग शामिल हो सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
दिलीप सोनी
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhind Honeytrap Case 2026, MP Honeytrap News Latest, HIV Positive Woman Arrested Bhind, Madhya Pradesh Crime News Trending, Honeytrap Gang Extortion, Obscene Video Blackmail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com