विज्ञापन

मोनालिसा के आरोपों को मां ने बताया झूठ, पिता जयसिंह बोले- 'डायेक्टर सनोज मिश्रा उसे बेटी मानता है'

Mahkumbh Viral Girl Monalisa: मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेस में दिया गया मोनालिसा का बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उसने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. सनोज मिश्रा पर मोनालिसा ने उसे कई बार गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके परिवार ने मामले में उसकी कोई मदद नहीं की.

मोनालिसा के आरोपों का पिता जयसिंह ने दिया जवाब

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ 2025 वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. पिछले दिनों एक मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी को लेकर चर्चा में रहीं मोनालिसा अब परिवार पर लगाए अपने आरोपों को लेकर विवादों में हैं. मंगलवार को एक बयान में मोनालिसा ने फिल्मकार सनोज मिश्रा पर गलत तरीके छूने का आरोप लगाया और अपने परिवार मदद नहीं करने का आरोप लगाया था, अब सामने आए मोनालिसा के माता-पिता ने उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जो उसने डायरेक्टर पर लगाए थे.

मंगलवार को कोच्चि में एक प्रेस कांफ्रेस में दिया गया मोनालिसा का बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उसने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. सनोज मिश्रा पर मोनालिसा ने उसे कई बार गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके परिवार ने मामले में उसकी कोई मदद नहीं की.

ये भी पढ़ें-'पहली मूवी है तो क्या मुझसे रेप करवाओगे', डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मां-बाप पर भड़कीं मोनालिसा

सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगाते हुए भावुक हो गई थीं मोनालिसा 

गौरतलब है शादी के बाद कोच्चि में रह रही मोनालिसा ने केरल के रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी के बाद आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में अपनी मर्जी से शादी की बात कही थी, लेकिन बीते मंगलवार को कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाते हुए भावुक हो गई थीं और मामले में अपने परिवार से कोई मदद नहीं करने की बात कही थी. 

पिता जय सिंह ने कहा, डायेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को बेटी की तरह मानता है

मोनालिसा के आरोपों के बाद सामने आई मोनालिसा की मां ने एनडीटीवी से कहा कि, मोनालिसा बचने के लिए ऐसा बयान दे रही है, उसको कोई ऐसा करने के लिए सिखा रहा है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर मोनालिसा द्वारा लगाए गंभीर आरोपों को भी खारिज करते हुए मोनालिसा की मां ने कहा कि, ये सब झूठ बात है. वहीं पिता जय सिंह ने मोनालिसा के आरोपों पर कहा कि, डायेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को अपनी बेटी मानता है. 

ये भी पढ़ें-मोनालिसा के छेड़छाड़ के आरोपों पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- उसकी फिल्म पर 10 करोड़ किया खर्च, मेरी जान को खतरा, 'यह मेरा आखिरी वीडियो'

मोनालिसा के आरोपों पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बुधवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि, मोनालिसा को मैंने हमेशा अपनी बहन और बेटी की तरह माना और मैंने पहले ही साफ किया था, उसे मेरे खिलाफ खड़ा करने की साजिश हो रही है. जो कुछ वह बोल रही है, वो उसके नहीं, जेहादियों के शब्द हैं, जिन्होंने उसका ब्रेनवॉश कर दिया है.

ये भी पढ़ें-मोनाल‍िसा को कौन दे रहा मारने-काटने की धमकी? फरमान से शादी के बाद NDTV को VIDEO भेजकर बताई आपबीती

सनोज मिश्रा ने फरमान खान-मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया था

मोनालिसा को पहली फिल्म देने वाले सनोज मिश्रा ने फरमान खान और मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया था, जिस पर पलटवार करते हुए मोनालिसा ने डायरेक्टर पर मंगलवार को छेड़छाड़ का आरोप लगाया. डायरेक्टर ने बुधवार को जारी वीडियो में अपने पूरे परिवार की जान खतरा बताते हुए कहा है कि धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से जेहादी व केरल की ईसाई मिशनरी ने उनके खिलाफ साजिश करनी शुरू कर दी है.

सनोज मिश्रा का दावा, 'मोनालिसा की फिल्म पर 10 करोड़ रुपये खर्च किया'

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दावा किया है कि उन्होंने मोनालिसा को महाकुंभ के मेले से मायानगरी में लाकर अभिनेत्री बना दिया था, हालांकि फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है. डायरेक्टर ने मोनालिसा पर आरोप लगाया कि फिल्म बनाने में 10 करोड़ रुपए का खर्चा आया है और उन्होंने बिना जानकारी के दूसरे धर्म में शादी कर ली. डायरेक्टर का कहना है कि इस कदम से उनकी फिल्म पर नकारात्मक असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL

बकौल मोनालिसा, सनोज मिश्रा कोई अच्छा आदमी नहीं है. उसने मुझे फिल्म के दौरान कई बार गलत तरीके छुआ. मैंने परिवार को भी इस बारे में बताया, लेकिन परिवार ने मेरा साथ नहीं दिया. मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है. मेरे साथ अन्याय हुआ है. मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए. सनोज मिश्रा ने मुझे दो बार टच किया. परिवार को बताया तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं यह आपकी पहली मूवी है. क्या पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे.

मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं मोनालिसा, पिता को शादी से ऐतराज

उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा के पिता जय सिंह फरमान खान से उसकी शादी से खुश नहीं हैं. मोनालिसा के पिता ने एक बयान में कहा था कि उनके साथ धोखा हुआ है. उनका कहना है कि वो सिर्फ उसको बचाना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा कि, हमारी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है. हमारी बेटी तो घर पर आ रही थी, लेकिन बीच रास्ते से ही उसको लेकर चले गए, हमको पता भी नहीं है वो कहां है?

ये भी पढ़ें: New Twist: सामने आए वायरल गर्ल मोनालिसा ने पिता जयसिंह, बोले-बेटी ने उनकी मर्जी के खिलाफ मुस्लिम युवक से शादी की

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com