मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एमआईजी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्ण बाग कॉलोनी में एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक साल पुरानी सगाई अचानक टूटने और मंगेतर द्वारा शादी से इनकार करने से दुखी होकर एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में परिजनों ने युवती को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका युवती के परिजनों का आरोप है कि मंगेतर ने उनकी बेटी पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर शादी तोड़ी थी, जिससे दुखी होकर उसने जान दे दी.
8 दिन पहले बात करना बंद किया
मृतका के पिता उमर शेख ने बताया कि करीब 8 दिन पहले सोहेल ने अचानक मारिया से बातचीत बंद कर दी और फोन पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए सगाई तोड़ने की बात कही. जब मारिया के परिवार ने सोहेल के परिजनों से बात की, तो उन्होंने भी कोई मदद करने से इनकार कर दिया. मंगेतर और उसके परिवार के इस रवैये से मारिया गहरे सदमे में चली गई थी.
छोटी बहन को बताया जहर खा लिया
'दिमागी नक्सल हर जगह मौजूद, हमें इनसे निपटना है', कूनो नेशनल पार्क के डायरेक्टर का बयान PMO तक पहुंचा
पुलिस ने शुरू की जांच
एमआईजी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा- परिजनों के बयानों और तकनीकी सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
गले में जहरीला सांप लपेटकर घूमता रहा युवक, कई बार डसा; अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां से भी भागा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं