विज्ञापन

इंदौर से दिल्ली, मुंबई और पुणे का हवाई किराया 3 गुना बढ़ा; अबू धाबी की टिकट 44 हजार पहुंची 

त्योहारी सीजन में फ्लाइट टिकट के प्राइस एक बार फ‍िर बढ़ गए हैं. इंदौर से दिल्ली, मुंबई और पुणे का हवाई किराए में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. ट्रैवल एजेंट्स का कहना है क‍ि अक्‍टूबर-नवंबर में एक बार फ‍िर टिकट के दाम बढ़ सकते हैं. 

इंदौर से दिल्ली, मुंबई और पुणे का हवाई किराया 3 गुना बढ़ा; अबू धाबी की टिकट 44 हजार पहुंची 
indore flight fare surge festive season bengaluru mumbai ticket prices.

रक्षाबंधन के बाद अब आगामी त्योहारों के सीजन का असर हवाई किराए पर साफ दिखाई देने लगा है. 30 अगस्त को इंदौर से देश के प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों का किराया सामान्य दिनों की तुलना में दो से तीन गुना तक बढ़ गया है. यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते कई रूट्स पर टिकट बेहद महंगे हो गए हैं.

इंदौर से बेंगलुरु का वन-वे किराया करीब 21 हजार रुपये तक पहुंच गया है, जबकि मुंबई के लिए 15 हजार, चेन्नई के लिए 11 हजार, दिल्ली और पुणे के लिए 14,500 रुपये तक किराया वसूल किया जा रहा है. सबसे ज्यादा महंगी उड़ान इंदौर-अबू धाबी रूट पर है, जहां 30 अगस्त को वन-वे टिकट का किराया करीब 44 हजार रुपये तक पहुंच गया है. वहीं अबू धाबी से इंदौर वापसी का किराया करीब 10 हजार रुपये है.

शाम और रात की फ्लाइट्स सबसे महंगी

मध्य प्रदेश ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अनुसार, त्योहारों के कारण हवाई सफर की मांग में भारी उछाल आया है. सुबह की कुछ उड़ानों में किराया अपेक्षाकृत कम है, जबकि शाम और रात की फ्लाइट्स में काफी अधिक किराया वसूला जा रहा है.

'ये लोग मुझे मार डालेंगे...' चीखती रही प्रसूता, कुछ देर बाद अस्‍पताल में जच्चा-बच्चा की मौत 

अक्टूबर और नवंबर में फ‍िर बढ़ेंगे टिकट के दाम 

अक्टूबर और नवंबर में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के दौरान किराए में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. इसके चलते यात्रियों ने भारी जेब ढीली होने से बचने के लिए अभी से अग्रिम टिकट बुक करना शुरू कर दिया है. जिससे आखिरी समय में उन्‍हें अधिक कीमत न चुकानी पड़े. 

IIM इंदौर में इस बार 82.5 लाख का हाईएस्ट पैकेज मिला, 240 से ज्यादा कंपनियों ने दिए जॉब ऑफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flight Price Fluctuation, Flight Prices Hike, Indore News, Indore Airport, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com