दुनियाभर के हायरिंग मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आईआईएम इंदौर के फाइनल प्लेसमेंट में इस बार मिला-जुला रुख देखने को मिला है. संस्थान की ओर से जारी प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष छात्रों को मिला हाईएस्ट डोमेस्टिक पैकेज 82.5 लाख रुपये सालाना रहा, जो पिछले साल के 70 लाख रुपये के मुकाबले 17.9 प्रतिशत अधिक है. वहीं औसत पैकेज (एवरेज पैकेज) 27.27 लाख रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले साल के 29.57 लाख रुपये की तुलना में थोड़ा कम है.
240 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा
इस वर्ष कैंपस प्लेसमेंट में 240 से अधिक देशी और विदेशी कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 70 से ज्यादा नई कंपनियां शामिल थीं. इस बार भी कंसल्टिंग और फाइनेंस सेक्टर की कंपनियों की भागीदारी सबसे मजबूत रही. प्रमुख रिक्रूटर्स में एक्सेंचर, बीसीजी (BCG), डेलॉयट, केपीएमजी (KPMG) और पॉइंट72 जैसी दिग्गज कंपनियों ने छात्रों को आकर्षक जॉब ऑफर दिए.
बिलासपुर में बवाल, दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव से तनाव; कलेक्टर-एसएसपी ने संभाली कमान
कंसल्टिंग और फाइनेंस सेक्टर का बढ़ा दबदबा
प्लेसमेंट में कंसल्टिंग सेक्टर की हिस्सेदारी बढ़कर 41 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष 35.4 प्रतिशत थी. वहीं फाइनेंस सेक्टर की हिस्सेदारी भी 14.5 प्रतिशत से बढ़कर करीब 20 प्रतिशत तक पहुंच गई. दूसरी ओर, सेल्स और मार्केटिंग सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई; इस क्षेत्र में इस बार 13 प्रतिशत छात्रों को ही जॉब मिली, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 26.5 प्रतिशत था. इसके अलावा, आईआईएम इंदौर के 10 छात्रों को 1.59 करोड़ रुपये तक के शानदार इंटरनेशनल पैकेज भी मिले हैं, जिसने संस्थान की साख को और मजबूत किया है.
'ये लोग मुझे मार डालेंगे...' चीखती रही प्रसूता, कुछ देर बाद अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं