विज्ञापन

IAS अशोक वर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, आईएएस अनुराग जैन को बनाया नीत‍ि आयोग का CEO

IAS अशोक वर्णवाल मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

IAS अशोक वर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव,  आईएएस अनुराग जैन को बनाया नीत‍ि आयोग का CEO
IAS ashok barnwal appointed chief secretary madhya pradesh

IAS ashok barnwal:  मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग  ने राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक फेरबदल को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. वर्ष 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी अशोक वर्णवाल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मध्य प्रदेश का कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. ये मौजूदा मुख्‍य सच‍ित अनुराग जैन की जगह लेंगे.  

मध्‍य प्रदेश के मौजूदा मुख्‍य सचिव 1989 बैच के आईएएस अध‍िकारी अनुराग जैन को अब नीति आयोग का नए सीईओ बनाया गया है. उनका  मुख्य सचिव के रूप में कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को खत्म हो रहा है. 3 अक्टूबर 2024 को मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव बने थे. 

IAS

IAS ashok barnwal appointed chief secretary madhya pradesh

इस संबंध में 22 जुलाई 2026 को प्रमुख सचिव (कार्मिक), एम. सेल्वेन्द्रन के हस्ताक्षर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया. अशोक वर्णवाल वर्तमान में अपर मुख्य सचिव (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग), अपर मुख्य सचिव (भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग) तथा आयुक्त (खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं. अब वे इन जिम्मेदारियों के साथ-साथ प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार भी संभालेंगे. 

IAS ashok barnwal

IAS ashok barnwal appointed chief secretary madhya pradesh

कौन हैं आईएएस अशोक वर्णवाल? 

मध्‍य प्रदेश ब्‍यूरोक्रेसी के नए बॉस आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं. 27 जनवरी 1969 को जन्‍मे अशोक वर्णवाल ने 15 स‍ितंबर 1991 को भारतीय प्रशासन‍िक सेवा ज्‍वाइन की थी. इनके पास बी.टेक. (खनन अभियांत्रिकी), प्रकाशन, राजनीति एवं वाणिज्य व प्रबंधन में स्नातकोत्तर उपाधि है. अशाेक वर्णवाल गुना, शहडोल व देवास के ज़िला कलेक्टर उप सचिव भी रह चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:  IPS अनुराग कुमार दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनते ही एक्शन में आए, सोनम वांगचुक को पहुंचाया अस्‍पताल, अफसरों को नसीहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, Madhya Pradesh, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com