विज्ञापन

हरियाणा के INLD विधायक अर्जुन चौटाला का ऐलान- 'मैं हूं पहला कॉकरोच विधायक'

अर्जुन चौटाला के कॉकरोच विधायक वाले बयान से नई सियासी चर्चा शुरू हो गई है. अर्जुन चौटाला ने खुद को कॉकरोच विधायक बताते हुए CJI के कथित बयान पर आपत्ति भी जताया है.

हरियाणा के INLD विधायक अर्जुन चौटाला का ऐलान- 'मैं हूं पहला कॉकरोच विधायक'
Arjun Chautala

Cockroach Janta Party को लेकर देश में चर्चाएं तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर बनी पार्टी CJP को युवाओं का सपोर्ट मिल रहा है. महज दो-चार दिन में CJP के करोड़ों फोलोअर्स होना सभी को हैरान कर रही है. वहीं सबसे अधिक अब राजनीतिक पार्टियां हैरान हो रही है. वहीं अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है. इस बीच हरियाणा में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री हो गई है. डियन नेशनल लोकदल (INLD) के विधायक और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पोते अर्जुन चौटाला ने खुद को कॉकरोच का पहला विधायक होने का ऐलान किया है.

अर्जुन चौटाला ने CJI के बयान पर जताई आपत्ति

अर्जुन चौटाला ने के इस बयान से अब नई सियासी चर्चा शुरू हो गई है. अर्जुन चौटाला ने खुद को कॉकरोच विधायक बताते हुए CJI के कथित बयान पर आपत्ति भी जताया है.

अर्जुन चौटाला ने कहा कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का युवाओं को कॉकरोच कहना का बयान गलत है. उन्होंने कहा, सीजीआई के बयान से लगता है कि देश में कोई भी सवाल न पूछे. न्यायाधीश का मतलब उस शख्स से होता है जो सभी पक्षों को एक आंख बंद करके देखता है. तथ्यों पर बात करता है.

कॉकरोज भाईयों के साथ खड़ा हूं

अर्जुन चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा है कि एक जनप्रतिनिधि के नाते मैं उन सभी युवाओं और कॉकरोच भाईयों के साथ खड़ा हूं, यानी मैं उनका पहला कॉकरोच विधायक हूं. कॉकरोच दुनिया में इंसानों से पहले आए थे और दुनिया के खत्म होने तक वह जिंदा रहेंगे.

अब अर्जुन चौटाला का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. बता दें, Cockroach Janta Party  को बनाने वाला अभिजीत दीपके हैं जो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. हालांकि वह वर्तमान में अमेरिका में रह रहे हैं. अब अभिजीत दीपके की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है.

यह भी पढ़ेंः हरियाणा :राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज से छेड़खानी करने वाले कोच को 5 साल की सजा; कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com