विज्ञापन

वह ड्रग्स लेती थी, मेंटल थेरेपी भी चल रही थी.... ट्विशा शर्मा की सास ने किए कई बड़े दावे

ट्विशा शर्मा का सुसाइड केस चर्चा में बना हुआ है. ट्विशा के माता-पिता ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं. इस बीच ट्विशा की सास गिरबाला सिंह सामने आई हैं और उन्होंने इ मामले को लेकर कई बातें कही हैं.

वह ड्रग्स लेती थी, मेंटल थेरेपी भी चल रही थी.... ट्विशा शर्मा की सास ने किए कई बड़े दावे
ट्विशा की सास गिरबाला सिंह.
  • ट्विशा शर्मा की सास गिरबाला सिंह ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठाए हैं
  • गिरबाला सिंह ने बताया कि ट्विशा का मेंटल ट्रेनिंग प्रोग्राम चल रहा था
  • ट्विशा ने अपनी मर्जी से अबॉर्शन करवाया था जबकि परिवार को खुशी थी कि वह पहली बार मां बनने वाली थी

ट्विशा शर्मा की आत्महत्या के मामले में ससुराल वालों पर लग रहे आरोपों के बीच उसकी सास गिरबाला सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने ट्विशा की मेंटल हेल्थ पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि उसका जाना हमारे लिए एक बुरे सपने की तरह है. कुछ भी हो, आखिरकार वह हमारे घर का एक हिस्सा थी. उन्होंने दावा किया कि ट्विशा को साइकेट्रिक काउंसलिंग दी जाती थी. उन्होंने कहा कि उसको वही दवाइयां दी जाती थीं, जो सिजोफ्रेनिक पेशेंट्स को दी जाती हैं. उन्होंने दावा किया कि दवा लेने के बाद ट्विशा एक-दो दिन ठीक रहती थी लेकिन फिर उसका बर्ताव बदल जाता था.

ट्विशा नोएडा की रहने वाली थी और उसने भोपाल के समर्थ सिंह से दिसंबर 2025 में ही शादी की थी. 12 मई की रात को ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. ट्विशा के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि ट्विशा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. अपनी मौत से पहले ट्विशा ने अपनी मां को फोन कर कहा था कि उसे बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है और अब वो और नहीं झेल सकती.

अब ट्विशा की सास गिरबाला सिंह ने कई सारे आरोपों को खारिज किया है. गिरबाला सिंह ने बताया कि उस रात उनकी मां को पल-पल की खबर दे रहे थे. हर मिनट की जानकारी उन्हें दे रहे थे. रात 10:10 पर उनका कॉल आया था. हम 10:50 बजे तक एम्स पहुंच गए थे. 

यह भी पढ़ेंः मेरी बेटी बहुत हिम्मत वाली थी, ये गलत आरोप लगा रहे हैं- ट्विशा की मां ने रोते हुए लगाई गुहार-VIDEO

ट्विशा का मेंटल ट्रेनिंग प्रोग्राम चल रहा था: गिरबाला

उन्होंने ट्विशा की मेंटल हेल्थ पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि वह पूजा पाठ करती थी. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उसे कम उम्र में ग्लैमर वर्ल्ड की ओर पुश किया गया तो इससे साइकोलॉजिकल प्रेशर तो रहते हैं. वह पूजा पाठ भी करती थी. वह मेरी गोदी में सिर रखकर सोती थी.

गिरबाला सिंह ने कहा कि हम सब बहुत खुश थे कि पहला बच्चा आने वाला है. लेकिन एक पल की खुशी खत्म हो गई. उसने अपनी मर्जी से अबॉर्शन करवाया था. डॉक्टर्स ने ऐसा करने से मना भी किया था. उसी दिन वह साइकेट्रिक काउंसलिंग के लिए भी गई थी. उसकी दवा भी चलती थी. उन्होंने भावुक होकर कहा कि मेरी गलती थी कि मैं उसकी मेंटल थेरेपी नहीं करवा पाई.

उन्होंने कहा कि 'उसका जाना बहुत दुखद है. आज प्रेस-मीडिया सब हमारे खिलाफ हैं. मुझे लगता है कि जब उसने MTP (अबॉर्शन) का पहला कोर्स शुरू किया था, तो अगले ही दिन उसने बोला था कि मुझे इसको रिवर्स कराना है. तब मैं उसके साथ क्लीनिक गई. उसने MTP करवा लिया पूरा. हमने उसका साथ दिया. शाम को मैं घर आती थी, वह मेरी गोद में सिर रखकर सोती थी.'

यह भी पढ़ेंः  'मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना...' दोस्त को भेजा ट्विशा शर्मा का आखिरी मैसेज, सुसाइड से पहले बयां किया दर्द

ड्रग्स लेती थी ट्विशा... सास का दावा

वह अप्रैल में आ गई थी. उसके बाद उसकी ड्रग्स की सारी सप्लाई बंद हो गई थी. उसने मेरे सामने कहा कि प्रेग्नेंसी को रिवर्स करना चाहती थी तो उसने बड़े पैमाने पर गांजे का सेवन किया था. 

उन्होंने बताया कि उसी दिन वह पार्लर गई थी. आराम से बैठी थी. शाम को दोनों लोग टहलने गए थे. साथ में बैठकर टीवी देखने गए थे. सीसीटीवी में जैसा दिख रहा है कि ह ऊपर जा रही है. उसके पास फोन आया था. उसके पेरेंट्स ने क्या कहा था. क्योंकि मैं उसकी मां को बार-बार कहा था कि आप आइए लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.

उसके माता-पिता 5 महीने में एक बार नहीं आए: सास का दावा

उन्होंने ट्विशा के परिवार वालों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को भी खारिज कर दिया. उन्होंने दावा किया कि 5 महीने में उसके माता-पिता कभी नहीं आए. उन्होंने कहा, 'मैंने उसकी मां को फोन किया कि उसे आपकी जरूरत है. 5 महीने में वे कभी नहीं आए. सिर्फ एक बार आए थे, जब ये अपनी मर्जी से घर गई थी.'

उन्होंने कहा कि 'मैंने उनकी मां से कहा कि आप आ जाइए, लेकिन नहीं आईं. आज वही माता-पिता उसकी देह को पंचतत्व में विलीन नहीं होने दे रहा. आपको जो करना है करिए लेकिन उसे शांति तो दीजिए.' 

उन्होंने आरोप लगाया उसके माता-पिता उसकी खूबसूरती से कमाते थे. उन्होंने कहा कि 'ये लोग फौज की बात करते हैं. हमारा पूरा परिवार फौज में रहा है. मेरे पति मणिपुर में शहीद हो गए थे. और ये लोग.... मॉर्चुरी में गए थे तो हम पर चिल्ला रहे थे. ये लोग क्या देश सेवा करेंगे, जब एक शहीद की पत्नी को सम्मान नहीं दे सकते. अपनी बेटी को मान नहीं दे सकते. इन्होंने कोई स्तर नहीं छोड़ा.'

उन्होंने कहा कि उन्हें जांच एजेसियों और अपनी सच्चाई पर भरोसा है.

यह भी पढ़ेंः भोपाल में ट्विशा, ग्रेटर नोएडा में दीपिका...दो शहर, दो बेटियां, दो मौतें और दहेज प्रताड़ना की दो कहानियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma, Twisha Sharma Case, Twisha Sharma Death Case, Twisha Sharma Case Bhopal, Twisha Sharma Suicide Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com