विज्ञापन

Panchayat Season 5 OTT release date details: कब और कहां देख पाएंगे जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता की हिट वेब सीरीज का 5वां सीजन

पंचायत के पांचवे सीजन को लेकर जो लेटेस्ट अपडेट आई है उसने फैन्स के दिलों को जोश से भर दिया है. सीजन-4 के बाद से ही सभी को इस खबर का बेसब्री से इंतजार था.

Panchayat Season 5 OTT release date details: कब और कहां देख पाएंगे जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता की हिट वेब सीरीज का 5वां सीजन
Panchayat Season 5 OTT release date: पंचायत सीजन 5 जल्द आएगा
Social Media
नई दिल्ली:

Panchayat Season 5 Release Date: 'पंचायत' के पांचवें सीजन का इंतजार अब खत्म हो ही गया है. सीजन 4 की ड्रामैटिक एंडिंग के बाद महीनों की अटकलों पर ब्रेत लगाते हुए मेकर्स ने ऑफीशियली कनफर्म कर दिया है कि वे सीजन 5 पर काम कर रहे हैं. यह पॉपुलर रूरल कॉमेडी-ड्रामा, जिसने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है, अब फुलेरा गांव से और ज्यादा राजनीतिक स्ट्रेस, इमोशनल ट्विस्ट और जिंदगी के सबक लेकर लौटने वाला है. आने वाले सीजन की अनाउंसमें Amazon Prime Video के नए इंडियन कंटेंट स्लेट के हिस्से के तौर पर की गई है. हालांकि रिलीज की सही तारीख अभी तक नहीं बताई गई है लेकिन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने कनफर्म किया है कि यह शो 2026 में रिलीज होगा. पिछले सीजनों की तरह 'पंचायत' सीजन 5 भी सिर्फ Prime Video पर ही स्ट्रीम होगा.

यह भी पढ़ें: UK07 की हालत हुई खस्ता, घर चलाने के लिए बेच डाली सारी मोटरसाइकिल, लेटेस्ट व्लॉग में दिखे मजबूर और परेशान

सीजन 5 में एक बार फिर जितेंद्र कुमार, अभिषेक त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे. अभिषेक एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है जो बाद में पंचायत सेक्रेटरी बन जाता है. फुलेरा में उसका यह सफर ही इस कहानी की जान रही है. उम्मीद है कि नए सीजन में कुछ जाने-पहचाने चेहरे भी वापस आएंगे, जिनमें नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सानविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय शामिल हैं. इस सीरीज को 'The Viral Fever' ने बनाया है.

इसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. यही वह टीम है जिसने इस शो की कहानी को इतना रिलेटेबल और इसके ह्यूमर को इतना जमीनी बनाया है. इस सीरीज के हर सीजन को बहुत प्यार मिला है और सीजन दर सीजन इसके किरदार फैन्स को दिलों में बसते चले गए. चाहे मंजू देवी हों या प्रधान पति महोदय, विकास, रिंकी, बनराकस, बिनोद शायद ही कोई ऐसा किरदार होगा जिसने कभी आपको छुआ ना हो या गुदगुदैया ना हो

यह भी पढ़ें: आश्रम की बबीता भाभी ने सब के सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं

इस सीरीज के पहले सीजन का प्रीमियर 3 अप्रैल 2020 को हुआ था और इसे इसकी राइटिंग स्टाइल, एक्टिंग और गांव की जिंदगी को दिखाए जाने के तरीके के लिए खूब तारीफें मिली थीं. जून 2025 तक इसके चार सीजन आ चुके हैं. जुलाई 2025 में इस सीरीज को पांचवें सीजन के लिए आगे बढ़ाने का काम शुरू हुआ जिसका प्रीमियर 2026 में होने वाला है. अब फैन्स को बस इंतजार है कि मेकर्स जल्द से जल्द पहली झलक शेयर करें ताकि ये पता लग सके कि पांचवें सीजन में क्या हंगामे होने वाले हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com