अमेरिका ने ईरान के तेल सेक्टर पर लगे बैन को कुछ समय के लिए हटाने पर सहमति दे दी है. वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत के नए ड्राफ़्ट फ्रेमवर्क के तहत ये फैसला लिया गया है. ये जानकारी ईरान की सरकारी न्यूज तस्नीम न्यूज ने सूत्र के हवाले से दी है.
सूत्र के मुताबिक, अमेरिका ने इस बार जो नया टेक्स्ट यानी प्रस्ताव तैयार किया है, वह उसके पिछले सभी प्रस्तावों से पूरी तरह अलग है. इसमें अमेरिका वार्ता की अवधि के दौरान ही ईरान के तेल प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने के लिए राजी हो गया है.
OFAC प्रतिबंधों को निलंबित करने का प्रस्ताव
विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिबंधों को हटाने का सीधा मतलब उन्हें अस्थायी रूप से स्थगित या निलंबित करना है. इसका उद्देश्य बातचीत के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार करना है ताकि दोनों देश किसी अंतिम समझौते पर पहुंच सकें.
इस बीच, अमेरिका ने एक और अहम प्रस्ताव सामने रखा है. अमेरिकी प्रशासन ने सुझाव दिया है कि जब तक दोनों देश किसी अंतिम समझौते या समझ पर नहीं पहुंच जाते, तब तक के लिए ओफैक (OFAC - Office of Foreign Assets Control) के प्रतिबंधों को निलंबित रखा जाए.
ओफैक अमेरिकी वित्त विभाग की वह इकाई है जो अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को लागू करने का काम करती है. अगर इसके प्रतिबंधों में ढील मिलती है, तो ईरान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करना काफी आसान हो जाएगा, खासकर तेल के बाजार में उसे बड़ी राहत मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: ईरान में सब सीख रहे AK-47 चलाना! चौराहों पर महिलाओं-बच्चों को मिल रही ट्रेनिंग, TV पर एंकर भी चला रहा हथियार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं