विज्ञापन

जबलपुर एयरपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के वकील और अन्य यात्री के बीच मारपीट, राज्यसभा सांसद ने उठाए सवाल

दिल्ली से जबलपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-6038 में सफर कर रहे सुप्रीम कोर्ट के वकील सुहान मुखर्जी और सहयात्री योगेश बंसल के बीच जबलपुर एयरपोर्ट के लगेज बेल्ट पर मारपीट हो गई.

जबलपुर एयरपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के वकील और अन्य यात्री के बीच मारपीट, राज्यसभा सांसद ने उठाए सवाल
जबलपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के दो यात्रियों में हुई मारपीट.

दिल्ली से जबलपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में सवार दो यात्रियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस मामले में एफआईआर भी कराई गई है. उधर, मारपीट और धमकी की घटना को सांसद विवेक तंखा ने शर्मसार बताया है और कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, कोलकाता के रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील सुहान मुखर्जी 3 साल के मासूम बच्चे और केयरटेकर के साथ दिल्ली से जबलपुर पहुंचे. वह इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-6038 में सवार थे. उसी में योगेश बंसल नाम के यात्री भी सवार था.

खमरिया थाने में दर्ज कराई एफआईआर

आरोप है कि सुहान मुखर्जी एयरपोर्ट पर उतरे तो अपना लगेज (सामान) निकाल रहे थे. वहीं, किसी बात को लेकर योगेश से विवाद हो गया और उसने वकील के साथ मारपीट कर दी. साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस मामले में खमरिया थाने सुहान मुखर्जी ने एफआईआर दर्ज कराई है. वकील ने टर्मिनल बिल्डिंग लाउंज के अंदर मारपीट का आरोप लगाया है. उधर, घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

सिर, कंधे में आई चोट

मारपीट के बाद चोटें आने के बाद पुलिस ने सुहान मुखर्जी का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया. उन्हें सिर, कंधे और पीठ में चोटें आईं हैं.

इंडिगो प्लेन में मारपीट की घटना पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने गुस्सा जताया है. उन्होंने X पर पोस्ट कर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पर निशाना साधा. उन्होंने 4 घंटे तक FIR न होने पर मध्य प्रदेश के डीजीपी को घेरा. टूरिस्ट के साथ इस तरह के रवैये को लेकर मध्य प्रदेश के डीजीपी और सरकार पर सवाल उठाए.

सीएसपी ने बताया कि एयरपोर्ट और सीआईएसएफ के जिरए सुबह सूचना मिली थी कि दोनों यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की मारपीट हुई है. दोनों ने इस मामले में लिखित शिकायत की है. घटना की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही हैं और जांच जारी है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में घुसने के बाद लौटे निहंगों ने पांवटा साहिब में डाला डेरा, DM-SSP ने ताजा हालात पर क्या बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur Airport, MP News, IndiGo Passenger Aggressive Behaviour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com