Direct Recruitment Of 5000 Teachers: छत्तीसगढ़ में 5000 सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और सहायक प्रयोगशाला (लैब) की सीधी भर्ती को लेकर सीएम विष्णदेव साय ने अभ्यर्थियों को शुभकानाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया की दिशा में उठाए गए कदम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा.
ये भी पढ़ें-'गोद में बिठाता है, कभी कपड़ों में हाथ डालता है', छात्राओं का गंभीर आरोप, पॉक्सो एक्ट में टीचर पर दर्ज हुआ FIR
स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए पूरी की तैयारी
गौरतलब है स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए पूरी तैयारी कर ली है. छ्त्तीसगढ़ शासन ने सीधी भर्ती परीक्षा आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है.
हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 27, 2026
प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान…
'युवाओं को रोजगार के अवसर के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगा'
5000 शिक्षकों की सीधी भर्ती को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा.
ये भी पढ़ें-जर्जर दुकान में मिले 7 से 10 बोरे सिक्के, जमींदोज करने पहुंची निगम कर्मियों की फटी रह गईं आंखें
सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सीएम ने दी बधाई
शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है. उन्होंने कहा कि, युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे. उन्होंने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी.
5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी
रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू करने जा रही है. इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद यह भर्ती राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की जा रही है.
ये भी पढ़ें-लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कुर्क हुआ PWD दफ्तर का 1-1 सामान, विभाग ने रोक रखा था कर्मचारी का 40 लाख रुपए वेतन
ये भी पढ़ें-अपने दुधमुंहे बच्चे को बस की सीट पर लावारिस छोड़ गई निर्दयी मां, एक सप्ताह में सामने आए दो ऐसे मामले
व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक व लैब सहायक पदों पर नौकरी
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के माध्यम से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. खास बात यह है कि इसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे कई पद शामिल किए जा रहे हैं, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा
ये भी पढ़ें-MBA Girl Murder: इंदौर के साइकोपैथ प्रेमी ने बयां किया एक और घिनौना सच, प्यार-मोहब्बत से उठ जाएगा भरोसा!
आने वाले दिनों में जारी होगी भर्ती प्रक्रिया के बारे में गाइडलाइंस
उल्लेखनीय है स्कूल शिक्षा विभाग के इस फैसले से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी. भर्ती प्रक्रिया के बारे में डिटेल्ड गाइडलाइंस आने वाले दिनों में जारी की जाएगी. माना जा रहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग विज्ञापन फरवरी-मार्च 2026 तक जारी कर सकता है.यह सीधी भर्ती 30,000 शिक्षकों की समग्र भर्ती योजना का हिस्सा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं