विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2025

IBPS Clerk Bharti 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका, जल्द करें अप्लाई, लास्ट डेट बढ़ी

IBPS क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वे जल्दी कर लें.

IBPS Clerk Bharti 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका, जल्द करें अप्लाई, लास्ट डेट बढ़ी
नई दिल्ली:

IBPS Clerk Bharti 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है वे अप्लाई कर लें, क्योंकि एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. इसकी पहले लास्ट डेट 21 अगस्त थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 अगस्त तक कर दिया है, जिन उम्मीदवारों ने अबतक अप्लाई नहीं किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट पर ibps.in अप्लाई कर सकते हैं. IBPS ने 10 हजार से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के जरिए कुल सरकारी बैंकों में क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट - सीएसए) के 10277 पदों पर नियुक्तियां होंगी. IBPS क्लर्क भर्ती के लिए प्री परीक्षा की तारीख अक्टूबर में संभावित है. 

IBPS Clerk Bharti 2025: एग्जाम डेट

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की परीक्षा अक्टूबर में निर्धारित की गई है, अक्टूबर में प्री परीक्षा होगी और नवंबर में मेन्स की परीक्षा होगी. 

IBPS Clerk भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई

IBPS Clerk भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन कर लिया है वे आवेदन करने के पात्र हैं, आयु सीमा की बात करें तो उम्र सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल है, जन्म 2 अगस्त 1997 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी. 

इतनी मिलेगी सैलरी

बेसिक 24050-1340/3-28070-1650/3-33020-2000/4-41020-2340/7-57400-4400/1-61800-2680/1-64480 रुपये

ये भी पढ़ें-Bihar Stenographer Bharti: 12वीं पास के लिए निकली स्टेनोग्राफर की नौकरी, जानें कैसे मिलेगी ये सरकारी नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IBPS, IBPS Recruitment, IBPS  direct Link, IBPS Clerk 2025, IBPS Clerk Bharti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com