- ग्वालियर में हाई कोर्ट के निर्देश पर अवैध घरों को ढहाया.
- बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढहाकर रास्ता कराया साफ.
- मौके पर प्रशासन और पुलिस बल रहा था मौजूद.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जिला प्रशासन ने 74 मकानों को कुछ ही घंटों में में जमींदोज कर दिया. हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त दल ने रविवार को नारायण विहार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई की. इस दौरान सड़क पर बने लगभग 74 मकानों को खाली कराकर अतिक्रमण हटाया गया तथा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
इन अवैध मकानों पर बुलडजोर लगभग 8 घंटे तक चला. इस दौरान पुलिस, अधिकारियों के साथ अवैध मकान बनाने वाले लोग भी मौजूद रहे.

अधिकारियों को अमला था मौके पर
यह कार्रवाई एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई. संयुक्त दल में सीएसपी अतुल सोनी, चार तहसीलदारों सहित राजस्व विभाग का अमला, थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव, नगर निगम के मदाखलत दस्ते के प्रभारी, जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल एवं नगर निगम का अमला मौजूद रहा.

8 घंटे तक चली कार्रवाई
एसडीएम यादव ने बताया कि यह कार्रवाई सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर शाम 7 बजे तक चली. अतिक्रमण हटाने के लिए तीन जेसीबी मशीनों एवं एक पोकलेन मशीन की सहायता ली गई. पूरे अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए. इस अभियान में 74 मकान तोड़े गए जो पूरी तरह से अवैध थे और अतिक्रमण करके बनाए गए थे.
ये भी पढ़ें- महिला डॉक्टर ने घर पर लगवाया CCTV, लेकिन कोई और कर रहा था ताका-झांकी, जानें एक गलती से कैसे हैक हो गया कैमरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं